शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
CMO Clerk Rishwat: सीएमओ कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पेंशन फाइल पास कराने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपए​ | इंग्लिश नहीं आती, हिंदी में रटते थे स्क्रिप्ट… लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी, हुए अरेस्ट​ | आर्कटिक में भारत की एंट्री! रूस के साथ मिलकर बदल सकता है दुनिया का व्यापार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘कोई अगर दर्द में है, तो उसकी बात सुनना हमारी जिम्मेदारी’, मंगलसूत्र उतार गुहार लगाने वाली महिला पर CJI ने क्या कहा?​

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को कुछ ऐसा हुआ था, जिसने सभी को दंग कर दिया था. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुआई वाली पीठ के सामने एक महिला ने अपना मंगलसूत्र निकाल दिया था और अपने मामले की पहले सुनवाई के लिए गुहार लगाने. इस घटना ने […]

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को कुछ ऐसा हुआ था, जिसने सभी को दंग कर दिया था. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुआई वाली पीठ के सामने एक महिला ने अपना मंगलसूत्र निकाल दिया था और अपने मामले की पहले सुनवाई के लिए गुहार लगाने. इस घटना ने वहां पर मौजूद लोगों को दंग कर दिया. अब इस पूरे मामले पर सीजेआई की प्रतिक्रिया सामने आई है.

दरअसल, सोमवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई की अगुवाई वाली पीठ के सामने एत महिला ने अपना मंगलसूत्र निकालते हुए दावा किया कि वह हैदराबाद से आई है और उसके केस को सुना जाना चाहिए. इसपर सीजेआई की ओर से कहा गया था कि अगले सोमवार को आपका मामला सुना जाएगा. यह मामला एक स्पेशल बेंच को सुनना है. आप ऐसा कीजिए मत आइएगा.

सीजेआई ने दी ये प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले पर मंगलवार को सीजेआई सूर्यकांत की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला अपना दर्द और तकलीफ बताती है, तो उसकी बात सुनना हमारी जिम्मेदारी है. अगर कोई अपनी शिकायतें लेकर कोर्ट आता है, तो निश्चित रूप से उनकी बात सुनी जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि कोर्ट तो कोर्ट है, ऐसे में हम हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं, मैंने कल भी यही बात कही थी: हमारे सभी संवैधानिक संस्थानों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है. किसी को भी अपने आचरण से मिले मौक़े का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

अब जानिए क्या था पूरा मामला
सीजेआई की अगुवाई वाली पीठ सोमवार को किसी मामले की सुनवाई कर रही थी. इसी दौरान एक महिला कोर्टरूम में खड़ी हो गई और उसने सीजेआई के सामने गुहार लगानी शुरू कर दी. महिला ने कहा कि वह हैदराबाद से आई है और उसका केस सुना जाना चाहिए, इस पर सीजेआई ने कहा कि उसके मामले की सुनवाई स्पेशल बेंच करेगी, जिसके लिए अगले सोमवार की तारीख निर्धारित है.

सीजेआई ने की ऑनलाइन जुड़ने की अपील
इतना ही नहीं सीजेआई की ओर से कहा गया कि सुनवाई में शामिल होने के लिए महिला को दिल्ली आने की जरूरत नहीं है. महिला ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई में जुड़ सकती है, लेकिन महिला ने कहा कि वह ऑनलाइन नहीं जुड़ेगी वह खुद अपना पक्ष कोर्ट में रखेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY