रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
बच्चों के लिए बनाएं ओट्स-केले का पैनकेक, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण​ | कैब ड्राइवर बन करते थे रेकी, फिर घर में घुसकर लूट… ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 15 लाख की वारदात का किया खुलासा​ | UP Weather Update: यूपी में बारिश बनी आफत, बारातियों की कार नाले में बही, मेरठ में अंडरपास में तांगा डूबा, तांगेवाले और घोड़े की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वैभव सूर्यवंशी के साथ अन्याय हुआ… मैच खत्म होते ही फूट-फूटकर रोने लगे​

नई दिल्ली: टीम इंडिया में पहली बार मौका पाने वाले 15 साल के लिए वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड दौरा अच्छा नहीं रहा. आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के बाद वैभव को भारतीय टीम में डेब्यू का इनाम मिला था, लेकिन वह मौके का फायदा नहीं उठा सके. अपने पहले तीन मैच में वैभव 13, 14 और […]

नई दिल्ली: टीम इंडिया में पहली बार मौका पाने वाले 15 साल के लिए वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड दौरा अच्छा नहीं रहा. आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के बाद वैभव को भारतीय टीम में डेब्यू का इनाम मिला था, लेकिन वह मौके का फायदा नहीं उठा सके. अपने पहले तीन मैच में वैभव 13, 14 और 15 रन ही बना सके थे. ऐसे में सीरीज के 5वें और आखिरी मैच में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. टीम मैनेजमेंट के लिए फैसले पर उसकी खूब आलोचना भी हुई.

वहीं, खुद वैभव सूर्यवंशी भी टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद हताश नजर आए. मैच के दौरान वैभव उतरे हुए चेहरे के साथ बाउंड्री के पास बैठे हुए दिखे, लेकिन फैंस का दिल तब टूटा जब पांचवें टी20 में भारतीय टीम की हार के बाद वैभव फूटफूटकर रोने लगे. हर कोई मैच के बाद अपने में व्यस्त था, लेकिन वैभव हार से सदमे में थे और खुद नहीं संभाल पाए. वैभव का ये इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

टी20 में 40 से टीम इंडिया का सूपड़ा साफ
इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा. भारतीय टीम को सीरीज में 40 से हार मिली. एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था. वहीं, अंतिम टी20 की बात करें तो मैच में इंग्लैंड के लिए जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने धूम मचा दी. इंग्लैंड के लिए बटलर ने 64 गेंद में 12 चौके और 8 छक्के के साथ 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

बटलर के अलावा ब्रूक ने भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. हैरी ब्रूक 45 गेंद में 95 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके लगाए, जिससे मेजबान टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 ही बना पाई, जिससे उसने 56 रन से मैच को गंवा दिया. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा ईशान किशन ने 56 और तिलक वर्मा ने 53 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY