रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
EPFO 3.0 लागू! अब PF क्लेम, ट्रांसफर और पासबुक के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर​ | पहाड़ों पर कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट; हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट​ | बुरी खबर; देश में कोरोना का खतरनाक कमबैक! 2 मौत के बाद मचा हड़कंप, सरकार ने लागू की ये पाबंदियां​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 मोबाइल और कई बैंक दस्तावेज बरामद… चार अरेस्ट​

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. थाना फेस1 पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ के तहत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को SpiceJet में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों […]

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. थाना फेस1 पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ के तहत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को SpiceJet में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगते थे. आरोपी फर्जी जॉब ऑफर लेटर भेजते थे और रजिस्ट्रेशन तथा प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पीड़ितों से हजारों रुपये वसूलते थे.

नोएडा के सेक्टर2 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर थाना फेस1 पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों का डाटा वेबसाइटों से जुटाते थे और फिर SpiceJet कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कॉल करते थे.

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

आरोपी फर्जी जॉब ऑफर लेटर भेजते थे और रजिस्ट्रेशन तथा प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पीड़ितों से हजारों रुपये वसूलते थे. यह रकम फर्जी बैंक खातों यानी म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर कराई जाती थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 9 डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड, 3 बैंक पासबुक और 4 यूपीआई साउंड बॉक्स बरामद किए हैं.

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ठगी के बाद इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड नष्ट कर देते थे और जरूरत पड़ने पर गरीब लोगों के नाम पर नए सिम हासिल कर लेते थे. पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के खिलाफ विभिन्न राज्यों में एनसीआरपी पोर्टल पर 20 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं. आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 9 डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड, 3 बैंक पासबुक मिली हैं.

159 संदिग्ध खातों की होगी जांच

पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ के तहत 159 संदिग्ध खातों की जांच के दौरान यह नेटवर्क सामने आया. जांच में 19 रेड जोन चिन्हित किए गए थे, जहां करीब 2500 मोबाइल नंबर संदिग्ध पाए गए. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर ठगी नेटवर्क में और कौनकौन शामिल है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY