रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
प्यार में बंदिशें बर्दास्त नहीं… मुरादाबाद में नदी में कूदे कपल, एक शव बरामद​ | Team India में इंजरी का कहर! Harshit Rana और Varun Chakravarthy बाहर, Prince-Bishnoi को मिला मौका​ | Cyber Safety Tips: छत्तीसगढ़ सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने लोगों को किया आगाह, कहा- *21*  नंबर पर डायल कतई ना करें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नाबालिग को-स्टार ने लगाए थे गंभीर आरोप, अब Rohit Chandel ने पुलिस के सामने कबूले गुनाह​

काशीबाई बाजीराव बल्लाल और पांड्या स्टोर जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में काम कर चुके अभिनेता रोहित चंदेल ने अपनी एक नाबालिग कोस्टार का पीछा करने और उससे छेड़छाड़ करने के आरोपों को मान लिया है। इस मामले में मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। नाबालिग पीड़िता ने एक्टर […]

काशीबाई बाजीराव बल्लाल और पांड्या स्टोर जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में काम कर चुके अभिनेता रोहित चंदेल ने अपनी एक नाबालिग कोस्टार का पीछा करने और उससे छेड़छाड़ करने के आरोपों को मान लिया है। इस मामले में मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। नाबालिग पीड़िता ने एक्टर पर लगातार पीछा करने, परेशान करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

पुलिस अधिकारी ने मामले पर क्या कहा?

नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने रोहित चंदेल के खिलाफ पॉक्सो कानून और भारतीय न्याय संहिता की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
सीनियर पीआई विट्ठल लक्ष्मण आरडेकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वह लड़की का पीछा कर रहा था और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। यह पूरी तरह कोर्ट पर निर्भर करता है कि उसे कितने समय तक हिरासत में रखा जाएगा। रोहित ने इन बातों से इनकार नहीं किया है। उसने माना है कि वह लड़की से मिलने जाता था। लड़की नाबालिग है और उसके साथ काम कर चुकी है। लड़की का कहना है कि वह उस पर दबाव बना रहा था। आरोपी दहिसर इलाके में रहता है और वहां से घाटकोपर आताजाता था। लड़की के ब्लॉक करने के बाद भी वह उसे लगातार फोन करता था।
 

नाबालिग कोस्टार ने लगाए कई गंभीर आरोप

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने रोहित चंदेल का नंबर ब्लॉक कर दिया था और उन्हें बात करने से साफ मना किया था। इसके बावजूद रोहित अलगअलग नए नंबरों से उसे फोन करके लगातार परेशान कर रहे थे। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि 5 जुलाई को रोहित ने उसके घर की बिल्डिंग के नीचे उसे जबरदस्ती रोका, उसका पीछा किया, उसके साथ झगड़ा और गालीगलौज की और उसके साथ मारपीट भी की।
 

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहित चंदेल पर पॉक्सो कानून के साथसाथ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और धारा 115 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY