रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी के साथ अन्याय हुआ… मैच खत्म होते ही फूट-फूटकर रोने लगे​ | IND Vs ENG Women Test Match: एमपी की क्रांति ने लॉर्ड्स में मचाया शोर, रच दिया इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट​ | 35 टुकड़ों में कटी श्रद्धा वालकर को 4 साल बाद भी मुखाग्नि का इंतजार, केस प्रॉपर्टी बन सड़ रहे अवशेष​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Team India में इंजरी का कहर! Harshit Rana और Varun Chakravarthy बाहर, Prince-Bishnoi को मिला मौका​

 युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा और अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अनिश्चितकाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह भारत की आगामी एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों में क्रमश: प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है। प्रिंस, राणा की जगह इंग्लैंड में भारतीय […]

 युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा और अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अनिश्चितकाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह भारत की आगामी एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों में क्रमश: प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है।
प्रिंस, राणा की जगह इंग्लैंड में भारतीय एकदिवसीय टीम से जुड़ेंगे।

ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के 17वें ओवर में 29 रन खर्च कर भारत की हार के कारण बने लेग स्पिनर बिश्नोई को जिम्बाब्वे में इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए चक्रवर्ती की जगह एक और मौका मिला है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘राणा ने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान अपने दाहिने पैर में अचानक तकलीफ महसूस की।

बाद में हुए स्कैन में ‘ग्रेडएक हैमस्ट्रिंग’ चोट की पुष्टि हुई।’’
बयान के अनुसार, ‘‘उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। आगे की जांच और उपचार के लिए उन्हें बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र भेजा जाएगा।’’
चक्रवर्ती ‘ग्रेडदो हैमस्ट्रिंग’ चोट से जूझ रहे हैं। इस चोट के कारण उनके पूरी तरह फिट होने में तीन से छह महीने का समय लग सकता है।

वह 35 वर्ष के होने वाले हैं, ऐसे में फिटनेस हासिल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगने की संभावना है।
बीसीसीआई के मुताबिक, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान चक्रवर्ती को बाएं पैर की मांसपेशियों में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में एमआरआई स्कैन में ‘ग्रेड2 हैमस्ट्रिंग’ चोट की पुष्टि हुई।’’
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘‘विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के आधार पर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है।वह इलाज के लिए बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में रहेंगे।’’
इंग्लैंड के खिलाफ

एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , इशान किशन , वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर , वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा , इशान किशन , शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह और रवि बिश्नोई।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY