शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
नेपाल के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना तय!​ | राम मंदिर चंदा विवाद के बीच CEO चुनने की प्रक्रिया शुरू, योग्यता और अनुभव के नियम आए सामने​ | Jantar Mantar पहुंचे Prakash Raj, सोनम वांगचुक से की मुलाकात, देखें तस्वीरें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बाजार छोड़िए, घर पर बनाएं हेल्दी मोमोज और पाएं भरपूर पोषण​

मोमोज आज के समय में सबसे पसंद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड्स में से एक हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक, लगभग हर उम्र के लोग इन्हें बड़े चाव से खाते हैं. हालांकि, बाहर मिलने वाले मोमोज हमेशा हेल्दी नहीं होते. इनमें मैदा, ज्यादा नमक, तेल और कई बार कम गुणवत्ता वाली फिलिंग का इस्तेमाल […]

मोमोज आज के समय में सबसे पसंद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड्स में से एक हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक, लगभग हर उम्र के लोग इन्हें बड़े चाव से खाते हैं. हालांकि, बाहर मिलने वाले मोमोज हमेशा हेल्दी नहीं होते. इनमें मैदा, ज्यादा नमक, तेल और कई बार कम गुणवत्ता वाली फिलिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, साफसफाई का ध्यान न रखने पर फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है.

अगर मोमोज घर पर ताजी और पौष्टिक सामग्री से बनाए जाएं, तो इन्हें ज्यादा हेल्दी बनाया जा सकता है. बढ़ाने के लिए इनमें पनीर, टोफू, सोया ग्रेन्यूल्स, चिकन, स्प्राउट्स, दालें और ढेर सारी सब्जियां मिलाई जा सकती हैं. साथ ही, इन्हें डीप फ्राई करने की बजाय स्टीम करके तैयार करना बेहतर विकल्प माना जाता है. इस तरह मोमोज का स्वाद भी बना रहता है और पोषण भी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कि घर पर कौन सी हेल्दी मोमोज रेसिपीज़ बनाई जा सकतती हैं और इन्हें तैयार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

घर पर बनाएं ये 5 हेल्दी मोमोज रेसिपीज़

पनीर मोमोज

पनीर को कद्दूकस करके उसमें प्याज, गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च और हल्के मसाले मिलाएं. मैदे की जगह गेहूं के आटे का आटा गूंथकर मोमोज तैयार करें और स्टीम करें. पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है, जबकि सब्जियां फाइबर और विटामिन बढ़ाती हैं, जिससे यह पौष्टिक नाश्ता बन जाता है.

सोया मोमोज

सोया ग्रेन्यूल्स को गर्म पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. इसमें प्याज, पत्तागोभी, हरा धनिया और मसाले मिलाकर फिलिंग तैयार करें. गेहूं के आटे या मल्टीग्रेन आटे से मोमोज बनाकर स्टीम करें. सोया प्रोटीन से भरपूर होता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है.

चिकन मोमोज

बारीक कटा या कीमा किया हुआ चिकन, प्याज, लहसुन, अदरक और हल्के मसालों के साथ मिलाकर फिलिंग तैयार करें. इसे गेहूं के आटे की पतली शीट में भरकर स्टीम करें. चिकन अधिक गुणवत्ता वाले प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जो मांसपेशियों के विकास और शरीर की मरम्मत में मदद करता है.

स्प्राउट्स मोमोज

अंकुरित मूंग या मिक्स स्प्राउट्स को हल्का उबालकर उसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और मसाले मिलाएं. मल्टीग्रेन या गेहूं के आटे से मोमोज तैयार करें और स्टीम करें. स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे यह हेल्दी विकल्प बन जाता है.

टोफू मोमोज

टोफू को मैश करके उसमें बारीक कटी सब्जियां, अदरक, लहसुन और हल्के मसाले मिलाएं. गेहूं के आटे का आटा गूंथकर मोमोज तैयार करें और स्टीम करें. टोफू प्लांटबेस्ड प्रोटीन का अच्छा सोर्स है और कैल्शियम व आयरन भी प्रदान करता है, जिससे यह शाकाहारियों के लिए बेहतरीन विकल्प है.

इन हेल्दी मोमोज के साथ क्या खाएं, ताकि पोषण और बढ़े?

इन हेल्दी मोमोज के साथ ताजी हरी चटनी, दही से बना डिप या दहीपुदीना डिप परोसा जा सकता है. इसके साथ सब्जियों का सूप या ताजा सलाद लेने से भोजन में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है.

अगर आप प्रोटीन और बढ़ाना चाहते हैं, तो मोमोज के साथ एक कटोरी दाल या छाछ भी ले सकते हैं. डीप फ्राई मोमोज की बजाय स्टीम मोमोज चुनना बेहतर होता है. संतुलित मात्रा में इन्हें खाने से स्वाद और पोषण दोनों का लाभ मिल सकता है.

घर पर मोमोज बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

मोमोज बनाने के लिए हमेशा ताजी और अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल करें. मैदे की जगह गेहूं या मल्टीग्रेन आटा चुनें और फिलिंग में ज्यादा से ज्यादा सब्जियां व प्रोटीन युक्त सामग्री शामिल करें. मोमोज को डीप फ्राई करने की बजाय स्टीम करें, ताकि अधिक तेल से बचा जा सके.

फिलिंग को अच्छी तरह पकाएं और साफसफाई का विशेष ध्यान रखें. तैयार मोमोज का ताजा ही सेवन करें और लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखे मोमोज को नहीं खाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY