शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल के अंदर मिली 7 साल की बच्ची की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस​ | IND vs ENG T20 सीरीज के पांचवे मैच के समय में हुआ बदलाव, जाने कब और कहां खेला जाने वाला है आखिरी मुकाबला​ | पिता के बाद बेटे को भी खो बैठी मां… नोएडा हादसे की दर्दनाक कहानी, इकलौता सहारा हाईटेक सिटी के नाले में ‘डूब गया’!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले करंट लगा… फिर खुले नाले में गिरकर इंजीनियर आर्यन की मौत… नोएडा हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV​

Noida Engineer Death: नोएडा के सेक्टर58 में 27 वर्षीय इंजीनियर आर्यन की मौत से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भारी बारिश के बीच आर्यन सड़क पर भरे पानी से बचते हुए फैक्ट्री की ओर जा रहा है. इसी दौरान वह अचानक खुले नाले में गिर जाता […]

Noida Engineer Death: नोएडा के सेक्टर58 में 27 वर्षीय इंजीनियर आर्यन की मौत से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भारी बारिश के बीच आर्यन सड़क पर भरे पानी से बचते हुए फैक्ट्री की ओर जा रहा है. इसी दौरान वह अचानक खुले नाले में गिर जाता है. उसे बचाने के लिए दो लोग दौड़ते हैं, लेकिन पानी में करंट होने की वजह से वह भी पीछे हटने को मजबूर हो जाते हैं. यह वीडियो हादसे की भयानक तस्वीर सामने लाता है और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

गुरुवार सुबह सेक्टर58 स्थित एक इनवर्टर फैक्ट्री में काम करने वाला 27 वर्षीय आर्यन ऑटो से उतरकर पैदल फैक्ट्री जा रहा था. लगातार बारिश के कारण सड़क पर जलभराव था. पुलिस के अनुसार, पास के बिजली के खंभे में करंट उतर आया था. करंट लगने के बाद आर्यन संतुलन खो बैठा और खुले नाले में गिर गया. बिजली की सप्लाई बंद होने के बाद ही उसके साथियों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

सेक्टर22 में किराए पर रखता था आर्यन

आर्यन मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला था और नोएडा के सेक्टर22 में किराये पर रहता था. उसने बीटेक की पढ़ाई की थी और निजी कंपनी में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत था. परिवार के मुताबिक, उसके पिता का पहले ही कैंसर से निधन हो चुका है और घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं. हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

लोगों ने लगाए ये आरोप

इस घटना के बाद नोएडा अथॉरिटी और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है बिजली विभाग और नोएडा अथॉरिटी मानसून आने से पहले ही नालों की सफाई ,खुले गड्ढे और नालों को ढकने के तमाम दावे करती है, लेकिन उसके बावजूद ना तो खुले नालों को ढका गया और ना ही उनकी सफाई की गई. साथ ही खतरनाक खुले तारों वाले खंभों को भी ठीक नहीं किया गया, जिसकी वजह से इंजीनियर आर्यन की मौत हो गई.

हादसे के बाद नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर58 में खुले नालों पर स्लैब लगाने का काम शुरू कर दिया है. हालांकि स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या प्रशासन हर बार किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY