शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: मां का मर्डर, प्रॉपर्टी और अब लिव-इन कनेक्शन… आयुषी और उसके क्राइम पार्टनर बलराम के बीच क्या था रिश्ता?​ | Sidharth Shukla पर पुराने बयान को लेकर घिरीं Shilpa Shinde, Social Media पर यूजर्स ने उठाए गंभीर सवाल​ | कल है Ravi Pradosh Vrat, इस Special पूजा विधि से करें Lord Shiva का अभिषेक, मिलेगा अक्षय पुण्य​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

36 मिनट का खूनी खेल… और खत्म हो गईं 6 जिंदगियां, रूह कंपा देगी तेलंगाना हत्याकांड की पूरी कहानी, यहां देखें Timeline​

6 People Murder Story: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला सामूहिक हत्याकांड सामने आया है. यहां पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी ने कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलते ही बदले की आग में अंधा होकर 6 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी. आरोपी ने शुक्रवार की […]

6 People Murder Story: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला सामूहिक हत्याकांड सामने आया है. यहां पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी ने कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलते ही बदले की आग में अंधा होकर 6 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी. आरोपी ने शुक्रवार की रात करीब 10.45 बजे से लेकर 11.21 बजे के बीच, यानी महज 36 मिनट के भीतर इस पूरे खूनी खेल को अंजाम दिया. कातिल ने पहले पॉक्सो केस दर्ज कराने वाली 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता, उसकी माँ और बुजुर्ग दादी की बेरहमी से हत्या की, और फिर अपने ही घर जाकर सो रही पत्नी सहित अपने 4 साल और 18 महीने के दो दुधमुहे बेटों का भी गला रेत दिया.

पुलिस तफ्तीश में आरोपी द्वारा अंजाम दी गई इस सिलसिलेवार हत्याओं की जो खौफनाक टाइमलाइन सामने आई है, वह इस प्रकार है. 35 वर्षीय आरोपी राजकुमार अपनी कार से शाबाद शहर में रहने वाली उस नाबालिग लड़की के घर पहुंचा, जिसने मई में उसके खिलाफ पीछा करने और यौन उत्पीड़न का पॉक्सो केस दर्ज कराया था. जैसे ही लड़की की 42 वर्षीय मां ने दरवाजा खोला, राजकुमार ने चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. उस वक्त रात के 10.45 बज रहे थे.

मां को ढेर करने के बाद वह घर के अंदर घुसा और बिस्तर पर सो रही लड़की की 60 वर्षीय बुजुर्ग दादी पर चाकू से वार कर उन्हें भी मार डाला. इसके बाद उसने 16 साल की नाबालिग पीड़िता को जबरन घसीटते हुए अपनी कार में बिठाया.

झील के पास तीसरा मर्डर

आरोपी कार से लड़की को लेकर गांव की एक सुनसान झील के पास गया. वहां उसने तड़पाते हुए नाबालिग लड़की की भी चाकू मारकर हत्या कर दी और उसका शव बांध के पास फेंक कर अपने घर की तरफ निकल गया. आरोपी रात 11.21 बजे अपने गांव वाले घर में दाखिल हुआ. घर के अंदर वह सिर्फ 6 मिनट रहा. इस दौरान उसने सोते समय अपनी 31 वर्षीय पत्नी और अपने दो मासूम बेटों की गला रेतकर बेहद बेरहमी से हत्या कर दी. रात 11.27 बजे वह घर से बाहर निकलकर फरार हो गया.

वारदात के बाद पिता को किया फोन: ‘6 मर्डर कर दिए हैं’

इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी राजकुमार ने शाबाद में रहने वाले अपने पिता को फोन मिलाया. फोन पर उसने बेहद ठंडे दिमाग से कबूल किया कि उसने 6 लोगों की हत्या कर दी है. पिता को वारदात की जानकारी देने के बाद उसने फोन काट दिया और अपनी कार लेकर इलाके से रफूचक्कर हो गया. बदहवास पिता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 6 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

पॉक्सो केस और कानून की ढील का फायदा

इस पूरे हत्याकांड की पृष्ठभूमि पुलिस केस और कोर्ट से जुड़ी हुई है. आरोपी राजकुमार के खिलाफ मई के महीने में नाबालिग और उसकी मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था. केस दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए छिप गया था.

अदालत से मिली थी अग्रिम जमानत

जून के महीने में आरोपी ने शाबाद की स्थानीय अदालत में एंटीसिपेटरी बेल के लिए याचिका दायर की थी. चूंकि इस मामले में अधिकतम सजा 7 साल से कम की थी, इसलिए कानूनी तकनीकी आधार पर कोर्ट ने उसकी याचिका मंजूर कर ली. अदालत के निर्देश पर पुलिस ने उसे पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया था. जेल से बाहर आते ही उसने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दे डाला.

पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी, इलाके में भारी तनाव

इस वीभत्स दोहरे और सामूहिक हत्याकांड के बाद पूरे रंगारेड्डी जिले में हड़कंप मच गया है और पीड़ित परिवार के गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. कमिश्नर ने कहा कि आरोपी ने आखिर इतने गुस्से में आकर लड़की, उसके परिवार के साथसाथ अपने ही मासूम बच्चों को क्यों मार डाला, इसकी असली वजह उसकी गिरफ्तारी और गहन पूछताछ के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY