शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
चढ़ावा चोरी प्रकरण एक कलंक है… नृपेंद्र मिश्र बोले- व्यवस्था में सुधार होगा​ | Unnao Road Accident: बस ड्रायवर ने पहले डंपर को मारी जोरदार टक्कर, फिर देखने उतरे यात्रियों को कुचला, ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दामाद सहित की मौत​ | मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है कूर्ग, इन जगहों को न करें मिस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रेलवे ने ट्रैक बनाने के लिए खोदे थे गड्डे…बारिश में भर गया पानी; दो मासूमों की डूबने से मौत​

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संतकबीरनगर जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है. रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माण […]

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संतकबीरनगर जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है. रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया है. वहीं मृतक बच्चों के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार जिले के मेंहदावल इलाके में परसा पांडेय गांव के पास रेलवे ट्रैक निर्माण के लिए गड्डे खोदे गए थे. लगातार हो रही बारिश के कारण यह गड्ढा पूरी तरह पानी से भर गया था. खेलतेखेलते दोनों बच्चे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक फिसलकर पानी में गिर पड़े, जब तक आसपास मौजूद लोग उन्हें बाहर निकालते, तब तक दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी. बताया जाता है कि दोनों बच्चे अपने परिवार के इकलौते बेटे थे.

ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार के चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे. लोगों का आरोप है कि यदि गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया होता या खतरे के संकेत लगाए गए होते तो यह हादसा नहीं होता.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बरसात के मौसम में निर्माण स्थलों पर खुले और पानी से भरे गड्ढे लगातार दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY