शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
चढ़ावा चोरी प्रकरण एक कलंक है… नृपेंद्र मिश्र बोले- व्यवस्था में सुधार होगा​ | Unnao Road Accident: बस ड्रायवर ने पहले डंपर को मारी जोरदार टक्कर, फिर देखने उतरे यात्रियों को कुचला, ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दामाद सहित की मौत​ | मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है कूर्ग, इन जगहों को न करें मिस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

बारिश में पेड़ गिरने से गाड़ी खराब हुई तो घबराएं नहीं, ऐसे करें कार इंश्योरेंस क्लेम​

मानसून में तेज बारिश और आंधी से पेड़ गिरने पर कार को भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में तुरंत इंश्योरेंस कंपनी को जानकारी दें, फोटोवीडियो सुरक्षित रखें और सर्वे के बाद ही रिपेयर कराएं. Zero Dep कवर होने पर पार्ट्स की कीमत का ज्यादा लाभ मिलता है. एक्टिव पॉलिसी और सही प्रक्रिया से क्लेम […]

मानसून में तेज बारिश और आंधी से पेड़ गिरने पर कार को भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में तुरंत इंश्योरेंस कंपनी को जानकारी दें, फोटोवीडियो सुरक्षित रखें और सर्वे के बाद ही रिपेयर कराएं. Zero Dep कवर होने पर पार्ट्स की कीमत का ज्यादा लाभ मिलता है. एक्टिव पॉलिसी और सही प्रक्रिया से क्लेम आसानी से मिल सकता है.

सही इंश्योरेंस कवर जरूरी

मानसून जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कार मालिकों के लिए कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है. तेज बारिश, आंधी और जलभराव के कारण गाड़ी को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है. कई बार पार्किंग में खड़ी कारों पर पेड़ की टहनियां या पूरा पेड़ गिर जाता है, जिससे कार का एक्सटीरियर और कई बार इंजन तक को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे हालात में अगर सही इंश्योरेंस कवर मौजूद हो तो भारी खर्च से बचा जा सकता है.

अगर आपकी कार के दौरान किसी हादसे का शिकार हो जाती है तो सबसे पहले घटना की जानकारी अपनी इंश्योरेंस कंपनी को दें। क्लेम प्रक्रिया शुरू करने से पहले नुकसान की तस्वीरें और वीडियो जरूर बना लें. ये सबूत सर्वे के समय काफी मददगार साबित होते हैं और क्लेम को आसानी से मंजूरी दिलाने में सहायता करते हैं.

Zero Dep कवर से कम होगा खर्च

में Zero Depreciation ऐडऑन कवर लेने वाले ग्राहकों को ज्यादा फायदा मिलता है. सामान्य मोटर इंश्योरेंस में समय के साथ कार के पार्ट्स की कीमत कम मानी जाती है और रिपेयर के दौरान कुछ खर्च ग्राहक को खुद उठाना पड़ सकता है. इसे डेप्रिसिएशन कहा जाता है.

वहीं Zero Dep पॉलिसी में बीमा कंपनी खराब हुए पार्ट्स की कीमत में डेप्रिसिएशन कटौती नहीं करती. यानी पार्ट्स बदलने पर मिलने वाली राशि ज्यादा होती है और ग्राहक को केवल कुछ मामूली शुल्क या पॉलिसी के नियमों के अनुसार खर्च देना पड़ सकता है.

क्लेम करते समय इन बातों का रखें ध्यान

पेड़ गिरने जैसी घटना के बाद कार को खुद से ठीक कराने की कोशिश न करें. पहले इंश्योरेंस कंपनी के सर्वेयर को नुकसान का निरीक्षण करने दें. इसके बाद ही अधिकृत सर्विस सेंटर पर गाड़ी की मरम्मत शुरू करवाएं. बिना अनुमति के रिपेयर कराने से क्लेम प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है.घटना की जानकारी देने में देरी करने से बचें. ज्यादातर कंपनियां जल्द सूचना मिलने पर प्रक्रिया तेजी से शुरू कर देती हैं. अगर पेड़ किसी सार्वजनिक स्थान पर गिरा है और आप किसी सरकारी विभाग से भी मुआवजे की मांग करना चाहते हैं तो पुलिस रिपोर्ट या संबंधित दस्तावेज मददगार हो सकते हैं.

इसके अलावा हमेशा अपनी कार को सुरक्षित जगह पर पार्क करें और यह जरूर जांच लें कि आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी एक्टिव है. एक्सपायर हो चुकी पॉलिसी के आधार पर किसी भी नुकसान का क्लेम नहीं लिया जा सकता.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY