रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
मसूरी के होमस्टे में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ पति, 14 दिन की न्यायिक हिरासत​ | होम लोन की EMI तय करते समय न करें यह गलती, वरना बिगड़ सकता है पूरा बजट​ | रामपुर में भीषण सड़क हादसा… ट्रक में जा घुसी 100 की स्पीड से आ रही कार, IT कंपनी मालिक समेत 4 की दर्दनाक मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

टीम इंडिया को लगातार 3 मैचों में हराने के बाद घमंड में चूर हैरी ब्रूक ने भारत का बनाया मजाक, कहा “भारत को हराना…​

Harry Brook: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल रात ब्रिस्टल में खेला गया, जहां इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और सीरीज में 30 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम अब अगले मैच में अपना सम्मान बचाने के लिए […]

Harry Brook: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल रात ब्रिस्टल में खेला गया, जहां इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और सीरीज में 30 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम अब अगले मैच में अपना सम्मान बचाने के लिए मैदान में उतरने वाली हैं, वहीं इंग्लैंड की टीम नंबर 1 बनने के लिए मैदान में उतरेगी.

भारत को चौथे टी20 मैच में 9 विकेट से हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने क्या कुछ कहा है आइए आपको बताते han.

भारत को हराकर Harry Brook ने टीम इंडिया का बनाया मजाक

बतौर कप्तान सीरीज जीतने और प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद ब्रूक ने कहा

“हां, आज रात बहुत मजा आया. इंडिया को हराना हमेशा अच्छा होता है, वे कई सालों से एक बहुत मज़बूत टीम रहे हैं और एक गेम बाकी रहते उन्हें 30 से हराना, हम बहुत खुश हैं.”

पिछले तीन मैचों में टीम की सबसे बड़ी ताकत क्या रही? इस सवाल पर हैरी ब्रूक ने कहा कि

“सच में, दोनों. दो बातें तो पक्की हैं, एक तो जिस तरह से हमने सरफेस के हिसाब से खुद को ढाला है और उस सरफेस से निपटने के लिए अलगअलग स्किल्स का इस्तेमाल किया है और फिर कोच से प्लेयर्स और प्लेयर्स से कोच तक का कम्युनिकेशन बहुत बढ़िया रहा है और, हां, ये दो बातें हैं जो सच में सबसे अलग हैं.”

भारत को हराकर नंबर 1 बनने पर बोले हैरी ब्रूक

टीम के अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर हैरी ब्रूक ने कहा कि

“जरूर. जोफ्रा और टोंगी फिर से, बहुत अच्छे रहे. वे वहां अच्छी बातचीत कर रहे हैं और यह भी सीख रहे हैं कि उस सरफेस पर सबसे अच्छी बॉलिंग कैसे करें. जोस स्पिनर्स के साथ, स्टंप्स पर खड़े रहे, वह हमारे लिए बहुत कीमती खिलाड़ी हैं, जैसा कि वह कई सालों से रहे हैं. और बस थोड़ीबहुत बातचीत करने से भी बहुत बड़ा फर्क पड़ता है.”

जब उनसे पूछा गया कि अगर इंग्लैंड भारत को 40 से हरा देता है तो टीम दुनिया की नंबर1 टी20 टीम बन सकती है, तो इसपर उन्होंने कहा कि

“अगर मैं सच कहूं तो दुनिया की नंबर एक टीम बनना बहुत अच्छा होगा . यह पक्का हमारा लक्ष्य है. हम वही करते रहेंगे जो हमने इस सीरीज में अब तक किया है, और हम अपनी बात पर अड़े रहेंगे, और उम्मीद है कि हम 40 से जीतेंगे.”

भारत के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी पर ये बोले Harry Brook

अपनी बल्लेबाजी पर हैरी ब्रूक ने कहा कि

“हां, अच्छा लगा. बहुत अच्छा लगा और फिर, यह कोच के साथ उनकी बातचीत थी, यह पता लगाने की कोशिश करना कि बॉल को जमीन पर कहां मारना सबसे अच्छा है और शुक्र है, मैं पूरे मैदान में कोशिश कर सकता हूं. मुझे लगा कि आज पेस का इस्तेमाल करना शायद सबसे अच्छा ऑप्शन था और शुक्र है कि मैंने बीच से कुछ बॉल निकाल लीं.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY