सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Team India के प्रदर्शन पर BCCI चिंतित: Suryakumar Yadav की वापसी तय?​ | हजारों करोड़ के मालिक हैं विनोद और नीरू खोसला, अमेरिका जाकर नाम कमाया और अब महंगी फुटबॉल टीम खरीदी​ | राम मंदिर में CEO भर्ती के लिए निकला आवेदन, 50-70 की उम्र के लोग ही योग्य… जानिए क्या-क्या शर्तें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा काटते हैं मच्छर? इसके पीछे कोई मजाक नहीं, बल्कि छिपा है ‘साइंस’​

कुछ लोगों को मच्छर दूसरों से ज्यादा काटते हैं, जिसके पीछे कुछ बायोलॉजिकल कारण छिपे हैं। बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक भी काफी बढ़ जाता है, लेकिन आपने एक बात पर गौर किया होगा कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। इस बात को अक्सर मजाक समझ लेते हैं, लेकिन सचमुच […]

कुछ लोगों को मच्छर दूसरों से ज्यादा काटते हैं, जिसके पीछे कुछ बायोलॉजिकल कारण छिपे हैं।

बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक भी काफी बढ़ जाता है, लेकिन आपने एक बात पर गौर किया होगा कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। इस बात को अक्सर मजाक समझ लेते हैं, लेकिन सचमुच कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा परेशान करते हैं और इसके पीछे साइंस छिपा है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आपको मच्छर दूसरों से ज्यादा काटते हैं, तो आइए जानते हैं कि क्यों मच्छर आपको इतना पसंद करते हैं? इसके पीछे की वजह क्या है?

मच्छरों को पसंद आता है ये कॉम्बिनेशन

मच्छर आमतौर पर कार्बनडाइऑक्साइड, शरीर की गर्मी और नमी की तरफ आकर्षित होतें और इन्हीं का इस्तेमाल करके वे इंसानों का पता लगाते हैं। इसलिए जब व्यक्ति के शरीर का तापमान ज्यादा होता है या पसीना आया होता है, तो मच्छर ज्यादा काटते हैं। पार्क में एक्सरसाइज करते समय भी मच्छर आसपास इसलिए ज्यादा मंडराते हैं, क्योंकि उस समय आपके शरीर में पसीना आता है और सांसे तेज चलने लगती हैं, जिसके कारण कार्बनडाइऑक्साइड ज्यादा रिलीज होता है। ये कॉम्बिनेशन मच्छरों को पसंद आता है और वो आपकी तरफ आकर्षित होने लगते हैं।

इसी वजह से मच्छर प्रेग्नेंट महिलाओं की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा रहता है और वे कार्बनडाइऑक्साइड भी ज्यादा रिलीज करती हैं।

बॉडी सेंट भी देती है मच्छरों को न्यौता

हमारी त्वचा पर कई माइक्रोब्स रहते हैं, जो एक खास तरह का केमिकल बनाते हैं। इस केमिकल को वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स कहा जाता है। हमारी त्वचा पर ये केमिकल लगभग 500 से भी ज्यादा तरह के होते हैं, जो मिलकर हमारे शरीर की महक बनाते हैं। मच्छरों को कुछ लोगों की गंध ज्यादा आकर्षित करती है और इस वजह से उन्हें ज्यादा काटते हैं।

अलगअलग बॉडी रिएक्शन

मच्छर के काटने पर हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम एक्टिव हो जाता है। हर व्यक्ति में ये रिएक्शन अलगअलग होता है। इसलिए कुछ लोगों को ज्यादा सूजन या रेडनेस हो जाती है। इसलिए कुछ लोगों को मच्छर काटते हैं, तो ज्यादा कोई खास रिएक्शन नहीं होता, जबकि कुछ लोगों के शरीर पर रेडनेस और चक्कते हो जाते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY