HealthViral

घर पर बनाएं भिंडी से 6 अलग-अलग स्टाइल की सब्जियां, हर रेसिपी में मिलेगा लाजवाब स्वाद

घर पर बनाएं भिंडी से 6 अलग-अलग स्टाइल की सब्जियां, हर रेसिपी में मिलेगा लाजवाब स्वाद

Bhindi Recipe Ideas: भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे लगभग हर घर में बनाया जाता है। आमतौर पर लोग भिंडी को एक या दो तरह से बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साधारण सी दिखने वाली भिंडी से कई तरह की डिश बनाई जा सकती है। अगर आप एक ही तरह की भिंडी की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो अलग-अलग रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं जो खाने के स्वाद को और भी खास बना देगा।

घर पर बनाएं भिंडी से 6 अलग-अलग स्टाइल की सब्जियां, हर रेसिपी में मिलेगा लाजवाब स्वाद
घर पर बनाएं भिंडी से 6 अलग-अलग स्टाइल की सब्जियां, हर रेसिपी में मिलेगा लाजवाब स्वाद

भिंडी मसाला

भिंडी मसाला प्याज, टमाटर और मसालों के साथ तैयार की जाती है। सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धोकर सुखा लें। अब इन्हें हल्का सा फ्राई करें ताकि चिपचिपापन निकल जाए। इसके बाद कढ़ाई में प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन और मसाले जैसे हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर भूनें। इसे धीमी आंच पर पकने दें। रोटी और पराठे के साथ इसका स्वाद बहुत लाजवाब लगता है।

कुरकुरी भिंडी

दाल, चावल और रोटी के साथ साइड डिश के तौर पर कुरकुरी भिंडी बना सकते हैं। ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से हल्की सॉफ्ट होती है। इसके लिए भिंडी को लंबाई में काटकर उसमें बेसन, चावल का आटा और मसालों का मिश्रण लगाएं। इसके बाद भिंडी को डीप फ्राई या शैलो फ्राई करें। जब ये सुनहरी और कुरकुरी हो जाएं तो गैस बंद कर दें। इसमें ऊपर से चाट मसाला डालें जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।

भिंडी दो प्याजा

भिंडी की इस सब्जी में प्याज ज्यादा डाली जाती है। इसमें पहले भिंडी को फ्राई किया जाता है और प्याज को अलग से सुनहरा भूनकर टमाटर और मसालों के साथ पकाया जाता है। इसके बाद दोनों को मिलाकर धीमी आंच पर तैयार किया जाता है। इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी का स्वाद इसे खास बनाता है।

Khabar Monkey

स्टफ्ड भिंडी

स्टफ्ड भिंडी का स्वाद बारीक भिंडी रेसिपी से अलग होता है। इसके लिए भिंडी को बीच से हल्का चीरा लगाएं और उसमें बेसन, मूंगफली पाउडर और मसालों का मिश्रण भरें। इसके बाद तेल डालकर भिंडी को अच्छे से पकाएं। इसका स्वाद बहुत ही अलग और रेस्टोरेंट जैसा लगता है।

भिंडी फ्राई

सिंपल और जल्दी बनाने वाली रेसिपी ट्राई करनी है तो भिंडी फ्राई बनाया जा सकता है। कम मसालों में इसे तैयार किया जाता है। इसमें भिंडी को छोटे टुकड़ों में काटकर तेल में हल्का क्रिस्पी होने तक फ्राई किया जाता है। इसके बाद इसमें मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं।

भिंडी आलू

बच्चे अगर भिंडी ज्यादा नहीं खाते हैं तो उनके लिए भिंडी आलू की रेसिपी ट्राई की जा सकती है। इसके लिए पहले आलू को हल्का फ्राई किया जाता है और फिर भिंडी डालकर मसालों के साथ पकाया जाता है। इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला का उपयोग किया जाता है।

Leave a Reply