Viral

बलूचिस्तान में सुसाइड बम धमाके से उड़ाई ट्रेन, कई डिब्बे पटरी से उतरे; 30 की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अक्सर अशांति देखी जाती है. बलूच लगातार शहबाज शरीफ को अल्टीमेटम देते रहते हैं, इसी बीच बलूचिस्तान के क्वेटा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. क्वेटा के मन फाटक इलाके में धमाके के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इसका खतरनाक वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये ट्रेन कैंट से आ रही थी. मौके पर आग और धुआं देखा गया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू हो गया है. ब्लास्ट की वजह से एक डिब्बे में आग लग गई और जिसकी वजह से भारी नुकसान हुआ है. धमाके में 30 लोग मारे गए हैं और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

बलूचिस्तान में सुसाइड बम धमाके से उड़ाई ट्रेन, कई डिब्बे पटरी से उतरे; 30 की मौत
बलूचिस्तान में सुसाइड बम धमाके से उड़ाई ट्रेन, कई डिब्बे पटरी से उतरे; 30 की मौत

ब्लास्ट की वजह से एक डिब्बे में आग लग गई और जिसकी वजह से भारी नुकसान हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन चमन फाटक के पास कैंटोनमें से आ रही थी, यह ब्लास्ट रेलवे ट्रैक के पास हुआ, यह धमाका आत्मघाती हमला माना जा रहा है, धमाके के साथ-साथ मौके पर गोलियों की आवाजें भी सुनी गईं. धमाके के बाद एंबुलेंस और सिक्योरिटी फोर्स पहुंच गई हैं, और इलाके को घेर लिया गया है. इस हमले की जिम्मेदारी BLA ने ली है.

इमारतों में लगी आग
विस्फोट के बाद आसपास खड़े वाहनों और इमारतों में भी आग लग गई. जिसकी वजह से स्थिति काफी ज्यादा भयावह हो गई, जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि लोग ट्रैक से गुजर रहे हैं और आग की लपटें दिख रही हैं. क्वेटा के सिविल अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. इस हमले को लेकर अधिकारियों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं वो काफी भयानक हैं.

Khabar Monkey

रेलमंत्री ने की ब्लास्ट की कड़ी निंदा
फेडरल रेल मंत्री मुहम्मद हनीफ अब्बासी ने क्वेटा में हुए ब्लास्ट की कड़ी निंदा की है. रेलवे के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान में, रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि क्वेटा कैंट से आ रही एक शटल ट्रेन चमन फाटक के पास ब्लास्ट की चपेट में आ गई. ब्लास्ट के कारण, इंजन समेत तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि दो डिब्बे पलट गए. सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया है और बचाव अभियान शुरू कर दिया है, जबकि राहत कार्यों के लिए बचाव ट्रक और राहत ट्रेनें मौके पर भेज दी गई हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान रेलवे की ऑपरेशनल गतिविधियां बिना रुके जारी रहेंगी और घटना की रिपोर्ट भी जल्द ही सामने आएगी.

Leave a Reply