आज के समय में लोग अपनी सेहत का बेहद खास ध्यान रखने लगे है। फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी लाइपस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव भी कर रहे हैं। लोग प्रोटीन इनटेक बढ़ा रहे हैं। नॉन-वेज लवर्स चिकन और पोर्क का बेहतरीन सोर्स मानते हैं। जिम जाने वाले ज्यादातर लोग चिकन का सेवन पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोगों को पोर्क खाना पसंद आता है। लेकिन एक सवाल जो लोगों के मन में हमेशा रहता है वो है कि चिकन या पोर्क, किसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन दोनों में से किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है। चलिए जानते हैं।

चिकन या पोर्क, किसमें ज्यादा प्रोटीन?
डाइटिशियन्स के मुताबिक चिकन ब्रेस्ट में लगभग 30 से 31 ग्राम प्रोटीन होता है, वहीं 100 ग्राम पोर्क में लगभग 25 से 27 ग्राम प्रोटीन हो सकता है। इसके मुताबिक चिकन में प्रोटीन की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है, खासकर चिकन ब्रेस्ट में। चिकन ब्रेस्ट, को “लीन प्रोटीन”का राजा माना गया है। इसका मतलब है कि आपको कम कैलोरी और फैट में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन मिलता है। यही वजह है कि बॉडीबिल्डर्स और वेट लॉस करने वाले लोग चिकन ब्रेस्ट खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं पोर्क में चिकन की तुलना में प्रोटीन कम जरूर होता है, लेकिन ये भी शरीर को भरपूर पोषण देता है। पोर्क में थायमिन यानी विटामिन B1 की मात्रा चिकन से बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर को एनर्जी देने और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है।
क्या खाना चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट्स ते मुताबिक अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या कम फैट के साथ मसल्स बनाना है, तो चिकन का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ये तभी फायदा करेगा जब आप इसे डीप फ्राई करने के बजाय ग्रिल, बेक या उबालकर खाएंगे। प्रोटीन के लिहाज से चिकन और पोर्क दोनों ही बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन फिटनेस फ्रीक लोग शरीर को जरूरी पोषण देने के लिए चिकन ब्रेस्ट का सेवन करते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
Khabar Monkey
|
|












