World Environment Day 2026: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यापरण के महत्व को समझाना है. हर साल विश्व पर्यावरण दिवस की अलग थीम रखी जाती है. इस साल यानी 2026 की थीम Nature. For Climate. For Our Future है. इस वक्त दुनिया जलवायु परिवर्तन और बढ़ते कचरे की चुनौती से जूझ रही है., दुनिया हर साल 2.1 से 2.3 अरब टन ठोस कचरा पैदा कर रही है और अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह आंकड़ा 2050 तक 3.8 अरब टन तक पहुंच सकता है.

ऐसे में पर्यावरण बचाने के लिए बड़े अभियानों से ज्यादा रोजमर्रा की छोटी आदतें भी असरदार साबित हो सकती हैं. जिसमें किचन के कचरे का रीयूज करने से लेकर एसी के बचे पानी का इस्तेमाल जैसी कई आदतों को अपना सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं ऐसी ही 5 आदतें जिन्हें अपनाकर आप भी पर्यावरण बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं.
Khabar Monkey
किचन के कचरे का रीयूज
पर्यावरण बचाने के लिए आप किचन के कचरे का रीयूज कर सकते हैं. आकंड़ों के मुताबिक पूरी दुनिया में हर साल 2.1 से 2.3 अरब टन ठोस कचरा जमा हो रहा है. ऐसे में इसे रीयूज करना जरूरी है. आप अपने किचन कचरे, जैसे सब्जी और फल के छिलको से बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल पौधों को हेल्दी बनाने में कर सकते हैं. इससे पौधे भी स्वस्थ रहेंगे और कचरे का रीयूज भी हो जाएगा.
AC के पानी का इस्तेमाल
आमतौर पर लोग एसी से निकलने पानी को फेंक देते हैं, जिससे पानी की बर्बादी होती है. जबकि इसका उपयोग कई घरेलू कामों में किया जा सकता है. इस पानी को पौधों की सिंचाई, फर्श की सफाई या वाहन धोने जैसे कार्यों में इस्तेमाल करके रोजाना कई लीटर पानी बचाया जा सकता है.
बालकनी में करें गार्डिनिंग
आजकल शहरी इलाकों में घरों में गार्डन होना संभव नहीं है. लेकिन आप अपनी बालकनी और छत पर पौधे लगाकर पर्यावरण को बढ़ावा दे सकते हैं. इसके लिए आप बालकनी में पौधे लगाएं. इससे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ेगी बल्कि हवा भी शुद्ध होगी और आसपास का तापमान भी बैलेंस रहेगा. आप चाहें तो सब्जियां भी उगा सकते हैं, जैसे धनिया, पुदीना, टमाटर आदि.
पानी बचाकर करें योगदान
दिन पर दिन पानी की किल्लत भी देखने को मिल रही है. ऐसे में पानी बचाना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं. जैसे गाड़ी धोने के लिए पाइप का इस्तेमाल न करके बाल्टी का इस्तेमाल करें. ब्रश करते समय नल बंद रखना, लीक हो रहे नलों को तुरंत ठीक करवाना, बारिश के पानी को स्टोर करके आप पानी की बचत कर सकते हैं.
ग्रीन होम ट्रेंड अपनाना
आजकल ग्रीन होम ट्रेंड काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इसमें पर्यावरण के अनुकूल लाइफस्टाइल को अपनाने पर जोर दिया जाता है. जैसे आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं. बारिश का पानी स्टोर कर सकते हैं, जूट, प्लास्टिक और कार्ड बोर्ड को फेंकने के बजाए होम डेकोर आइटम तैयार कर सकते हैं. इससे न सिर्फ पर्यावरण को फायदे पहुंचेगा बल्कि आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ेगी.












