HealthViral

भर-भरकर मैदा, रिफाइंड तेल का इस्तेमाल…फैक्ट्री में ऐसे बनते हैं रस्क, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

भर-भरकर मैदा, रिफाइंड तेल का इस्तेमाल…फैक्ट्री में ऐसे बनते हैं रस्क, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फैक्ट्री में रस्क बनने का पूरा प्रोसेस दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद रस्क खाने वालों के होश उड़ गए हैं. रस्क बनाने के लिए खूब सारा मैदा, तेल और प्रिजर्वेटिव नी का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं इसे हाथों की मदद से रोल किया जा रहा है….यानी कुल मिलाकर कहें तो रस्क बहुत ही अनहाइजिनिक तरीके से बनाया जा रहा है. इसे देखकर एक ही सवाल मन में उठ रहा है कि क्या रस्क खाना सेहत के लिए हानिकारक है?

भर-भरकर मैदा, रिफाइंड तेल का इस्तेमाल…फैक्ट्री में ऐसे बनते हैं रस्क, एक्सपर्ट से जानें नुकसान
भर-भरकर मैदा, रिफाइंड तेल का इस्तेमाल…फैक्ट्री में ऐसे बनते हैं रस्क, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

दरअसल, भारतीय घरों में सुबह और शाम को अक्सर लोग चाय के साथ रस्क खाना पसंद करते हैं. हल्का और कुरकुरा दिखने वाला ये स्नैक्स भले ही खाने में स्वादिष्ट लगे. लेकिन गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर डायटीशियन के मुताबिक ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. चलिए जानते हैं रस्क खाने के क्या-क्या हैं नुकसान.

फैक्ट्री में कैसे बनते हैं रस्क?

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिखाया गया है कि सबसे पहले आटा गूंथने वाली मशीन में बहुत सारा मैदा डाला जाता है. इसके बाद इसमें एक टीनभर रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके बाद आटा गूंथ कर तैयार किया जाता है और फिर इसे हाथों की मदद से अलग-अलग पार्ट में डिवाइड किया जाता है. ऊपर से फिर से ऑयल लगाकर इसे रोल बनाए जाते हैं और ब्रेड बनाकर बेक किया जाता है. इसके बाद फिर से इसे निकालकर रस्क की शेप में कट किया जाता है और फिर से बेक किया जाता है.

Khabar Monkey

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर डायटीशियन फारेहा शानम बताती हैं कि आमतौर पर पैकेज्ड रस्क मैदा से बनाए जाते हैं, जिसमें फाइबर की मात्रा बेहद कम होती है. इसके अलावा इनमें रिफाइंड तेल, चीनी और कई बार एक्सट्रा फ्लेवरिंग एजेंट्स भी मिलाए जाते हैं.वहीं प्रिजर्वेटिव्स और रिफाइंड ऑयल की वजह से ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.क्योकि रिफाइंड ऑयल को प्रोसेसिंग के दौरान उच्च तापमान और रसायनों से गुजारा जाता है, जिससे इसके कुछ प्राकृतिक पोषक तत्व कम हो सकते हैं. वहीं,ज्यादा तली-भुनी चीजों के साथ इसका सेवन करने पर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय तक रिफाइंड ऑयल वाले फूड का सेवन शरीर में सूजन (Inflammation) बढ़ा सकता है और मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित कर सकता है. इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

रोजाना रस्क खाने के क्या हैं नुकसान

अगर आप रोजाना रस्क खाते हैं तो इसे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. दरअसल, रस्क खाने से भूख जल्दी लगती है, जिससे ओवरइटिंग की समस्या हो जाती है. वहीं इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और डाइजेशन प्रोबल्म भी हो सकती है. ऐसे में इसका सेवन कम या कभी-कभी करना ही बेहतर है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply