HealthViral

आयुष शर्मा की ‘नो राइस और वाटर कट’ डाइट से सलमान खान भी हुए हैरान; एक्सपर्ट से समझें इस सख्त रूटीन के साइड इफेक्ट्स

आयुष शर्मा की ‘नो राइस और वाटर कट’ डाइट से सलमान खान भी हुए हैरान; एक्सपर्ट से समझें इस सख्त रूटीन के साइड इफेक्ट्स

बॉलीवुड स्टार आयुष शर्मा ने अपनी आगामी फिल्म के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए ‘नो राइस और नो कार्ब्स’ के साथ खतरनाक माना जाने वाला ‘वाटर कट’ डाइट रूटीन अपनाया था, जिसे सुनकर खुद सलमान खान भी हैरान रह गए थे। पर्दे पर परफेक्ट दिखने के लिए सितारे अक्सर ऐसी कड़ी डाइट का सहारा लेते हैं, लेकिन आम लोगों के लिए बिना सोचे-समझे इसे कॉपी करना जानलेवा हो सकता है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने  कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में अपने बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा के फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के लिए किए गए सख्त डाइट प्लान का जिक्र किया था जिसे सुनकर सलमान हैरान रह गए थे।

आयुष शर्मा की ‘नो राइस और वाटर कट’ डाइट से सलमान खान भी हुए हैरान; एक्सपर्ट से समझें इस सख्त रूटीन के साइड इफेक्ट्स
आयुष शर्मा की ‘नो राइस और वाटर कट’ डाइट से सलमान खान भी हुए हैरान; एक्सपर्ट से समझें इस सख्त रूटीन के साइड इफेक्ट्स

सलमान ने बताया कि आयुष शूटिंग के दौरान बेहद कड़ी डाइट पर थे। उन्होंने पानी कम कर दिया था, नमक बंद कर दिया था और चावल व कार्बोहाइड्रेट्स भी नहीं खा रहे थे। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि जहां आयुष इतनी सख्त डाइट फॉलो कर रहे थे, वहीं उन्होंने अपनी बॉडी सब कुछ खाकर बनाई थी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्या है वाटर कट और नो कार्ब डाइट और लम्बे समय तक इसे फोलो करने से सेहत पर कौन कौन से साइड इफेक्ट होते हैं।

आखिर क्या होता है वॉटर कट और नो-कार्ब डाइट?

कंसल्टेंट डाइटिशियन गरिमा गोयल के अनुसार, पानी और सोडियम (नमक) कम करने की रणनीति अक्सर फोटोशूट, फिल्म शूट या बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं से पहले अपनाई जाती है। इसका उद्देश्य शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को कम करके मांसपेशियों को अधिक उभरा हुआ दिखाना होता है। एक्सपर्ट ने बताया हालांकि ये सही तरीके से फैट लॉस नहीं होता बल्कि शरीर में मौजूद पानी की अस्थायी कमी होती है, जिससे वजन और बॉडी फैट कम होने का भ्रम पैदा हो सकता है।

कार्ब्स छोड़ने से क्यों तेजी से घटता है वजन?

एक्सपर्ट के मुताबिक शरीर कार्बोहाइड्रेट्स को ग्लाइकोजन के रूप में स्टोर करता है और ग्लाइकोजन के साथ पानी भी जमा रहता है। जब कोई व्यक्ति कार्ब्स का सेवन बहुत कम कर देता है, तो ग्लाइकोजन स्टोरेज खाली होने लगते हैं। इसके साथ शरीर से पानी भी निकल जाता है, जिससे वजन तेजी से कम होता दिखाई देता है। यही कारण है कि नो-कार्ब डाइट शुरू करने के शुरुआती दिनों में कई लोगों का वजन अचानक कम हो जाता है।

एक्सट्रीम डाइट से बॉडी में कौन-कौन से हो सकते हैं साइड इफेक्ट

गरिमा गोयल के मुताबिक अगर कोई शख्स बॉडी को खूबसूरत बनाने या फिर वजन को कम दिखाने के लिए कार्ब्स और पानी पर पूरी तरह कंट्रोल करता है तो उसकी बॉडी में डिहाइड्रेशन बढ़ जाता है और शरीर पर कई तरह का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। कार्ब्स और पानी का कम सेवन करने से इंसान को चक्कर आना, थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसके अलावा, ऐसी डाइट ऊर्जा के स्तर, एक्सरसाइज करने की क्षमता, मूड, एकाग्रता और रिकवरी को भी प्रभावित कर सकती है।

Khabar Monkey

बार-बार ऐसी डाइट अपनाना पड़ सकता है भारी

एक्सपर्ट के मुताबिक बार-बार इस तरह की डाइट का सेवन आमतौर पर पेशेवर निगरानी में और केवल कुछ समय के लिए किसी खास लुक या एस्थेटिक लक्ष्य को हासिल करने के लिए किया जाता है। इसे लंबे समय तक या बार-बार बिना विशेषज्ञ सलाह के फॉलो करने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, हार्मोनल असंतुलन पैदा होता है और ओवर ऑल हेल्थ में गिरावट आती है।

फिट रहने का सही और हेल्दी तरीका क्या है?

गरिमा गोयल के मुताबिक, फिल्मों और सोशल मीडिया पर दिखने वाला तेजी से बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन हमेशा अच्छी सेहत की निशानी नहीं होता। कई बार इसके पीछे कुछ समय के लिए अपनाए गए सख्त डाइट प्लान होते हैं। अगर आप लंबे समय तक फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो संतुलित खाना, पर्याप्त पानी पीना, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद और रोजाना की निरंतरता सबसे ज्यादा जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जल्दी वजन घटाने या मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए अपनाई गई एक्सट्रीम डाइट कुछ समय के लिए असर दिखा सकती है, लेकिन अच्छी सेहत के लिए संतुलित जीवनशैली ही सबसे बेहतर विकल्प है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और विशेषज्ञ द्वारा साझा की गई राय पर आधारित है। किसी भी प्रकार की डाइट, फिटनेस या वजन घटाने की योजना शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply