साल 2019 में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की कबीर सिंह रिलीज हुई। फिल्म की कहानी को मिले जुले रिएक्शन मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अल्फा मेल और टॉक्सिक बॉयफ्रेंड वाली कहानियों की चर्चा को भी इस फिल्म ने जन्म दे दिया। आज भी इस फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक बीटीएस वीडियो भी चर्चा में आ गया है, लोगों को ये वीडियो देखने के बाद हैरानी हो रही है और लोगों को चलती गाड़ियों पर शूट किए जाने वाले सीन्स के पीछे की तकनीक भी अब पता चल गई है। कई लोगों का कहना है कि वो पहले ऐसे सीन्स को लेकर सोच में रहते थे कि इन्हें फिल्माया कैसे गया होगा, लेकिन अब इस वीडियो को देखने के बाद सारी बाते साफ हो गई हैं।

क्या है वो सीन, कैसा किया गया शूट?
दरअसल सामने आया वीडियो कबीर सिंह में फिल्माया गया शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की किसिंग सीन है। अगर फिल्म में आपने ये सीन देखा हो तो आपको याद होगा कि शाहिद बाइक चला रहे हैं और उनके पीछे कियारा आडवाणी बैठी हैं। शाहिद पीछे घूमकर चलती बाइक पर ही कियारा को किस करते हैं। ये सीन फिल्म की रिलीज के बाद भी काफी चर्चित रहा था और कई लोगों ने ये भी सोच लिया था कि असल में ऐसा कुछ नहीं होता होगा, लेकिन अब इसका बीटीएस सामने आया, जिसमें आप देख सकते हैं कि शाहिद और कियारा की बाइक के आगे एक बड़ी लोडर कार चल रही है, जिस पर क्रू और कैमरा है। इसके साथ ही एक सपोर्ट के साथ कियारा और शाहिद की बाइक को भी अटैचमेंट पुली के जरिए ही खींचा जा रहा है, जिसके चलते मूविंग इफेक्ट आ रहा है।
फैन्स को पता चली तकनीक
ये साफ है कि शाहिद कपूर बाइक नहीं चला रहे हैं, वो सिर्फ बैठे हैं और ऐसे में उन्हें बाइक नियंत्रित करने की टेंशन भी नहीं है। ऐसे में वो पीछे मुड़कर कियारा को किस करते हैं और ये शॉट असल में फिल्माया गया है, यानी कोई फेक किस नहीं है, बल्कि असल में दोनों ऐसा कर रहे हैं। एक शख्स ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हैरत जाहिर की है कि क्या असल में इस तरह लोग फिल्मों में किस करते हैं? शख्स ने ये भी कहा कि उसे यकीन नहीं हो रहा कि फिल्मों में दिखाई जाने वाली किस असल होती हैं।
लोगों का रिएक्शन
ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इसके कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की भरमार हो गई है। एक यूजर ने इसे देखने के बाद लिखा, ‘इस सीन को शूट करने में कितनी मेहनत की गई है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘पहली बार पता चला कि ये सीन कैसे शूट होते हैं।’ एक शख्स ने लिखा, ‘इसका मतलब रियल किस थी, इसलिए तो असल केमिस्ट्री भी नजर आ रही थी।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘कबीर और प्रीति का ये सीन बार-बार देखा गया है, लेकिन अब पता चला इसे शूट करने में कितने पापड़ बेले गए थे।’ इस सीन के वायरल होने के बाद लोगों को एक बार फिर फिल्म के साथ कबीर और प्रीति की केमिस्ट्री चयाद आ गई है।
Khabar Monkey
फिल्म के बारे में
संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी ‘कबीर सिंह’ तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक थी। ये 2019 की सबसे सफल फिल्म थी। फिल्म में शाहिद और कियारा ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म के कई टॉक्सिक सीन की काफी आलोचना हुई थी। कहानी दो मेडिकल स्टूडेंट्स की थी, कॉलेड में कबीर और प्रीति की मुलाकात होती है और लड़का लड़की से प्यार कर बैठता है और इस कदर पोजेसिव हो जाता है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को किसी और लड़के से बात भी नहीं करने देता। लड़के को गुस्से पर काबू नहीं रहता और लड़की की शादी जबरन कहीं और कर दी जाती है। वो ये बर्दाश्त नहगीं कर पाता और फिर यहीं से फिल्म में टर्निंग प्वाइंट आता है।












