Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाद भारतीय टीम (Team India) में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की खराब फॉर्म उनके लिए मुसीबत बन गई है. पिछले 2 सालों में 1 या 2 मैचों को छोड़ दें तो उनका बल्ला खामोश ही रहा है. वहीं दूसरे खिलाड़ी लगातार रन बना रहे हैं, ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) ने सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बाहर करने का फैसला किया है.

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि किसे इस फ़ॉर्मेट में श्रेयस अय्यर के सहायक के रूप में नियुक्त किया जा सकता है. उपकप्तान की रेस में 2 खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे है.
Shreyas Iyer होंगे अगले 4 सालों के लिए टीम इंडिया के कप्तान
बीसीसीआई एक ऐसे खिलाड़ी को टीम इंडिया का कप्तान बनाना चाहती है, जो अगले कम से कम 2 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कमान संभाल सके. श्रेयस अय्यर अभी सिर्फ 31 साल के हैं और अगले 6 से 7 साल तक अभी इस फ़ॉर्मेट में खेलते नजर आ सकते हैं, ऐसे में चयनकर्ता और बीसीसीआई की पहली पसंद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ही कप्तान के तौर पर हैं.
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस कर सकते हैं. श्रेयस अय्यर के पास इस फ़ॉर्मेट में कप्तानी का अच्छा ख़ासा अनुभव है, उन्होंने पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया, वहीं केकेआर को फाइनल भी जीताया, ऐसे में उन्हें टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया जा सकता है.
Khabar Monkey
ये 2 खिलाड़ी हैं उपकप्तान बनने की रेस में आगे
बीसीसीआई ने अभी तक टी20 में उपकप्तान फाइनल नही कर सकी है, कभी अक्षर पटेल तो कभी शुभमन गिल ने इस फ़ॉर्मेट में उपकप्तानी की है. हालांकि अब चयनकर्ता इन दोनों से आगे बढ़ना चाहते हैं और एक निश्चित विकल्प ढूढना चाहते हैं, जो टीम इंडिया की आगे चलकर कप्तानी भी कर सके. बीसीसीआई के पास इस फ़ॉर्मेट में 2 खिलाड़ी उपकप्तानी के विकल्प के रूप में मौजूद हैं.
इस लिस्ट में पहला नाम तिलक वर्मा (Tilak Varma) और दूसरा नाम ईशान किशन (Ishan Kishan) का है, तिलक को इंडिया ए टीम की कप्तानी का अनुभव है. वहीं इशान ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआती कुछ मैचोंमें कप्तानी की थी. उन्होंने घरेलू स्तर पर झारखंड टीम की कप्तानी की है.












