Viral

गंदी मिक्सी और जार को साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स, चमक जाएगा मशीन का कोना कोना

गंदी मिक्सी और जार को साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स, चमक जाएगा मशीन का कोना कोना

मिक्सर जार का इस्तेमाल, सब्जी का मसाला, चटनी, और शेक बनाने में खूब किया जाता है। लगातार यूज़ करने की वजह से मिक्सर में गंदगी समा जाती है। कई बार तो मिक्सर चिपचिपा हो जाता है और उसमें से बदबू भी आने लगती है। तो, अगर आपका मिक्सर मशीन और जार गंदा और बदबूदार हो गया है तो उसकी सफाई करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें।

गंदी मिक्सी और जार को साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स, चमक जाएगा मशीन का कोना कोना
गंदी मिक्सी और जार को साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स, चमक जाएगा मशीन का कोना कोना

मिक्सर साफ करने के टिप्स:

  • अगर, मिक्सर की सफाई रोज न करो तो जहां जार फिक्स करते हैं वहां धीरे धीर गंदगी का ढेर जमने लगता है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए, टूथ ब्रश का इस्तेमाल करें।

    Khabar Monkey

  • टूथ ब्रश की मदद से आप उसमें जमी गंदगी को साफ कर सकते हैं। अब अपनी उंगलियों में कॉटन का कपड़ा लपेटकर उसे हल्का गीला करें और फिर कोनों को साफ करें। आप टूथब्रश में भी कपड़ा लपेटकर सफाई कर सकते हैं।

  • मिक्सर के कोनों और किनारों को अच्छी तरह से साफ करने के लिए आप इयर बड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि यहां टूथ ब्रश नहीं जा सकता है।  

मिक्सर जार साफ करने के टिप्स:

  • बेकिंग सोडा, और गर्म पानी का कमाल: मिक्सर का जार साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और गर्म पानी का इस्तेमाल करें। आधा कप पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब जार को मिक्सी में चला दें। आपका जार एकदम नया बन जायेगा। सारी गन्दगी दूर हो जाएगी। 

  • विनेगर और गर्म पानी का कमाल: अगर जार में दाग धब्बे बहुत ज़्यादा लगे हैं तो उसे चमकाने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आधा कप गर्म पानी में एक चम्मच विनेगर और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। जार को मिक्सी में चलाकर 15 मिनट तक ऐसे ही रखें। इससे सारे दाग धब्बे और ब्लेड के नीचे जमी गंदगी भी दूर हो जाएगी। 

  • नींबू का इस्तेमाल: अगर मिक्सर जार में से मसालों की बदबू आ रही है तो उसे दूर करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के जूस को मिक्सर जार में डालकर उसे अच्छे से रगड़ दें। ऐसा करने से मसालों की बदबू दूर हो जाएगी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply