DharamViral

Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी के दिन इन उपायों से सूर्यदेव खोल देंगे किस्मत के ताले, मिलेगी कामयाबियां

Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी के दिन इन उपायों से सूर्यदेव खोल देंगे किस्मत के ताले, मिलेगी कामयाबियां

Bhanu Saptami Ke Upay:  7 जून 2026 को भानु सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में भानु सप्तमी का आध्यात्मिक महत्व बताया गया है और यह शुभ दिन भगवान सूर्य की पूजा – अर्चना के लिए समर्पित है। धर्म शास्त्रों में बताया गया हैं कि, सूर्य देव की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही ही पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।

Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी के दिन इन उपायों से सूर्यदेव खोल देंगे किस्मत के ताले, मिलेगी कामयाबियां
Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी के दिन इन उपायों से सूर्यदेव खोल देंगे किस्मत के ताले, मिलेगी कामयाबियां

धर्म शास्त्रों में भानु सप्तमी की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया है। बताया जाता है कि, अगर आप भी सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन इस लेख में बताए गए कामों को जरूर करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कामों को करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और बिगड़े काम पूरे होते हैं।

भानु सप्तमी के दिन जरूर करें ये 5 काम

  • सूर्य देव को अर्घ्य दें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को पूर्व दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य दें। जल में कुमकुम, अक्षत और लाल फूल मिला लें। इस दौरान “ॐ सूर्याय नम:” मंत्र का जप करें।

ऐसा माना जाता है कि देने से सूर्य देव प्रसन्न होकर साधक की सभी मुरादें पूरी करते हैं और बिगड़े काम पूरे होते हैं।

  • दान-पुण्य करें

भानु सप्तमी के दिन दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। पूजा के बाद अपनी क्षमता के अनुसार मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

  • नमक से करें परहेज

के दिन दान -पुण्य के अलावा, इस दौरान नमक का सेवन न करें। साथ ही व्रत से जुड़े नियम का पालन जरूर करें। इससे आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। साथ ही सूर्य देव आपकी हर मुरादें पूरी करेंगे।

Khabar Monkey

  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें

धर्म ग्रथों में सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सूर्य के बीज मंत्र या गायत्री मंत्र का जप भी जरूर करना चाहिए।

  • जरूर करें आरती

पूजा के दौरान सूर्य देव को लाल चंदन का तिलक लगाएं और दीपक जलाकर सूर्य देव की आरती करें। इससे पूजा का शुभ फल प्राप्त होगा।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply