SportsViral

यशस्वी बने नंबर 1, रोहित का रिकॉर्ड टूटा; IPL में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जोरदार शुरुआत की, लेकिन उसके बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। यशस्वी ने मुंबई के खिलाफ 17 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से 27 रन की पारी खेली और आउट हो गए। यशस्वी को इस मैच में विल जैक्स ने आउट किया। हालांकि यशस्वी ने इस मैच में रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यशस्वी बने नंबर 1, रोहित का रिकॉर्ड टूटा; IPL में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
यशस्वी बने नंबर 1, रोहित का रिकॉर्ड टूटा; IPL में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

आईपीएल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के यशस्वी के नाम

मुंबई के खिलाफ यशस्वी ने पहली पारी के पहले ही ओवर में दीपक चाहर की 5वीं गेंद पर शानदार छक्का लगाया और इसके बाद वो इस लीग में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। यशस्वी ने ये कमाल इस टीम में 14वीं बार किया जबकि रोहित शर्मा ने ऐसा 13 बार किया था। अब रोहित शर्मा इस लीग में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और विराट कोहली मौजूद हैं जिन्होंने ऐसा 12-12 बार किया था।

में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के (गेंदें)

14 छक्के – यशस्वी जायसवाल (279 गेंदें)
13 छक्के – रोहित शर्मा (387 गेंदें)
12 छक्के – वीरेंद्र सहवाग (241 गेंदें)
12 छक्के – क्रिस गेल (364 गेंदें)
12 छक्के – विराट कोहली (422 गेंदें)
11 छक्के – सुनील नरेन (142 गेंदें)
10 छक्के – ब्रेंडन मैकुलम (243 गेंदें)

Khabar Monkey

लीग मैचें में यशस्वी जायसवाल ने बनाए 397 रन

यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन में लीग स्टेज में खेले 14 मैचों में 397 रन बनाए। इन मैचों में उनका औसत 33.08 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 159.43 का रहा। यशस्वी ने इन मैचों में 3 अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 77 रन का रहा। उन्होंने इस दौरान 48 चौके और 18 छक्के भी लगाए। यशस्वी इस टीम में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे।

श्रेयस ने 146 मैचों के बाद लगायाकरियर का पहला शतक; सहवाग, कोहली, संजू सैमसन की खास लिस्ट में बनाई जगह

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में लंबे इंतजार के बाद शतक लगाया। उन्होंने ये शतक चेज करते हुए लगाया और पंजाब के लिए इतिहास रच दिया। वो चेज करते हुए पंजाब की तरफ से शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने। 

Leave a Reply