शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

ट्रेन से आए, शहर में मचाई दहशत! नागपुर में 3 बड़ी चोरी की वारदातें; ‘अन्ना गैंग’ पर पुलिस का शक​

Nagpur Anna Gang High Profile Theft: नागपुर शहर में एक ही दिन में 3 अलगअलग थाना क्षेत्रों में हुई हाई प्रोफाइल चोरी की वारदातों ने पुलिस नागरिकों और की चिंता बढ़ा दी है। जांच में सामने आया कि संदिग्ध आरोपी पहले ट्रेन के जरिए नागपुर पहुंचे और फिर अलगअलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया। […]

ट्रेन से आए, शहर में मचाई दहशत! नागपुर में 3 बड़ी चोरी की वारदातें; ‘अन्ना गैंग’ पर पुलिस का शक​

Nagpur Anna Gang High Profile Theft: नागपुर शहर में एक ही दिन में 3 अलगअलग थाना क्षेत्रों में हुई हाई प्रोफाइल चोरी की वारदातों ने पुलिस नागरिकों और की चिंता बढ़ा दी है। जांच में सामने आया कि संदिग्ध आरोपी पहले ट्रेन के जरिए नागपुर पहुंचे और फिर अलगअलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया। तीनों मामलों के सीसीटीवी फुटेज में 45 संदिग्ध दिखाई देने के बाद कुख्यात ‘अन्ना गैंग’ की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

ट्रेन से आए, शहर में मचाई दहशत! नागपुर में 3 बड़ी चोरी की वारदातें; ‘अन्ना गैंग’ पर पुलिस का शक​
ट्रेन से आए, शहर में मचाई दहशत! नागपुर में 3 बड़ी चोरी की वारदातें; ‘अन्ना गैंग’ पर पुलिस का शक​

पैसे गिरने का झांसा देकर महिला के गहनों से भरा बैग उड़ाया

पहली वारदात अंबाझरी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे संगीता संजय पाटिल अपनी कार से जा रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने कार के नीचे पैसे गिरने का झांसा दिया।

जैसे ही महिला नीचे देखने के लिए उतरी, आरोपियों ने कार की सीट पर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी रखी हुई थी। महिला को घटना की जानकारी तब हुई जब आरोपी फरार हो चुके थे।

कार की डिक्की से चोरों ने उड़ाई रकम

दूसरी घटना: बजाजनगर थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले दोपहर करीब 12 बजे बजाजनगर थाना क्षेत्र स्थित मिडास हॉस्पिटल की पार्किंग में हुई। कपिल नवकिशोर अग्रवाल पेशे से राइस मिल संचालक है।

वे अपने परिजन के इलाज के लिए हॉस्पिटल आए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार की डिक्की से करीब 1.50 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित अस्पताल के अंदर था और चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

ट्रेन से आए गैंग ने नागपुर में तीन हाईप्रोफाइल चोरियों को दिया अंजाम

तीसरी वारदात में शाम करीब 6:30 बजे एक निजी कंपनी के मैनेजर भारतेंद्र अन्नाजी नंदागवली की पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर बदमाश महंगा आईपैड चोरी कर ले गए।

जांच में यह जानकारी सामने आई कि संदिग्ध आरोपी ग्वालियरबेंगलुरु ट्रेन से नागपुर पहुंचे थे। और विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं।

तीनों घटनाओं के फुटेज में 45 संदिग्धों की मौजूदगी दिखाई दे रही है, जिससे पुलिस को संगठित गैंग के सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलगअलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY