CrimeViral

कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मर्डर केस: डेढ़ महीने तक नाले में पड़ा रहा शव, 3600 रुपये के लिए ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मर्डर केस: डेढ़ महीने तक नाले में पड़ा रहा शव, 3600 रुपये के लिए ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

एक युवा एथलीट का भविष्य उस रकम के लिए छीन लिया गया, जितनी कई लोग एक ही दिन में खर्च कर देते हैं। उसकी जिंदगी 36 सौ रुपये से कहीं ज्यादा कीमती थी। पीड़ित लड़की अनुष्का उर्फ रिया 12वीं कक्षा की छात्रा और होनहार कबड्डी खिलाड़ी थी। अनुष्का की हत्या सिर्फ 36 सौ रुपये के लिए कर दी गई। लगभग डेढ़ महीने तक उसका शव उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पुलिस थाने से सिर्फ 200 मीटर दूर एक नाले में सड़ता रहा।

कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मर्डर केस: डेढ़ महीने तक नाले में पड़ा रहा शव, 3600 रुपये के लिए ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मर्डर केस: डेढ़ महीने तक नाले में पड़ा रहा शव, 3600 रुपये के लिए ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने सोमवार एक जून 2026 को बताया कि पुलिस ने लगभग डेढ़ महीने से लापता मेरठ जिले की 17 साल की लड़की की हत्या का मामला सुलझा लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अनुष्का 16 अप्रैल से लापता थी। अनुष्का के पिता नेमपाल ने गुरुवार 28 अप्रैल को कंकरखेड़ा पुलिस स्टेशन में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। नेमपाल दौराला इलाके के चिराउरी गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने इस मामले में 42 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्याम धानुक के तौर पर हुई। श्याम धानुक (42 साल) ने कथित तौर पर पैसों के विवाद को लेकर लड़की की हत्या की और उसके शव को एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि अनुष्का कंकरखेड़ा बाईपास के पास एक स्कूल में पढ़ती थी और शोभापुर में किराये के मकान में रह रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों पर तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी की मदद से इस मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाईं। कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या के मामले पर मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडे ने कहा, ‘‘…अनुष्का 15 तारीख से लापता थी। उसके परिजन ने 28 तारीख को पुलिस में उसकी गुमशुदगी की औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई। तुरंत ही FIR दर्ज की गई।’’

अविनाश पांडे ने बताया, ‘‘ जांच के दौरान संदिग्ध के तौर पर श्याम धानुक सामने आया। ‘श्याम धानुक ने कथित तौर पर पुलिस की पूछताछ से बचने की कोशिश की थी और अपने संचार उपकरणों को बंद करके चंडीगढ़-मोहाली इलाके में जाकर छिप गया था। तकनीकी सबूतों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने रविवार को उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

अविनाश पांडे ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान श्याम धानुक ने पुलिस को बताया कि वह शोभापुर कट के पास एक फास्ट-फूड आउटलेट में काम करता था और वहीं रहता था और पीड़ित लड़की से परिचित था। उन्नत तकनीकी जानकारी हासिल करने और विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर्स से परामर्श करने के बाद हमने पाया कि उसके बयान तथ्यों से मेल नहीं खा रहे थे।’’

अविनाश पांडे ने बताया, ‘‘हमने उससे कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। श्याम धानुक ने पुलिस को बताया कि लड़की ने उससे कुछ पैसे उधार लिए थे। श्याम धानुक ने जब अनुष्का से उधार चुकाने की बात कही तो दोनों के बीच विवाद हो गया।’’

Khabar Monkey

पुलिस ने बताया, ‘‘आरोपी ने कथित तौर पर एक ईंट से किशोरी पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को एक बोरे में भरकर रोहटा बाईपास रोड के पास एक नाले में फेंक दिया।’’ पुलिस ने बताया कि रविवार को आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। डॉक्टरों के एक पैनल ने वीडियो निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया।

शव की DNA प्रोफाइलिंग भी की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर आरोपी पर अतिरिक्त आरोप लगाए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply