उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर पहुंचे। यहां आलमपुर गावड़ी में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए गाजियाबाद के सूर्या मामले पर भी बात की। योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद मामले में कहा कि दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी स्वीकार नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि अपराध और अराजकता को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। जो लोग समाज में भय का वातावरण बना रहे हैं या आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदना हमेशा कानून का पालन करने वाले नागरिकों, महिलाओं, गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ है। समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कानून का शासन सर्वोपरि है।
दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी स्वीकार्य नहीं- सीएम योगी
ने गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड पर बात करते हुए कहा, ‘आपने अभी गाजियाबाद में देखा, दोस्ती का आड़ में चाकूबाजी, ये स्वीकार्य नहीं और कतई स्वीकार्य नहीं होगा। कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो समझो गलती कर रहा है।’
Khabar Monkey
गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने पर भी बोले सीएम
इसके अलावा, सीएम योगी ने गाय को राष्ट्रीय पशु दर्जा दिए जाने की मांग पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर चर्चा की जा रही है, लेकिन मां और संतान के रिश्ते को किसी घोषणा की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और यह आस्था एवं संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। जैसे गंगा को माता कहा जाता है उसी प्रकार गौ माता भी भारतीय जीवन और परंपरा का अहम आधार हैं।
क्या था गाजियाबाद का मामला?
गाजियाबाद में 11वीं के नाबालिग छात्र सूर्या चौहान की उसके एक मुस्लिम दोस्त ने कर दी थी। 28 मई के दिन 17 वर्षीय सूर्या को उसके दोस्त असद ने फोन करके एक गली में बुलाया और फिर उससे पूछा कि क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है आओ कुर्बानी दिखाते हैं। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सूर्या को चाकूओं से गोद डाला। हालांकि पुलिस ने रविवार तड़ते एक जवाबी फायरिंग में असद का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने असद के पिता नावेद को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उसने ही अपने बेटे असद को कत्ल करने के लिए उकसाया था।
यूपी बीजेपी की ‘नई टीम’ को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने किया मंथन, मजबूत रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी पार्टी
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की रविवार को अहम बैठक हुई। भाजपा चुनाव समिति ने संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की और राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तरों पर पार्टी की लंबित नियुक्तियों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने की और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार बैठक में भाजपा की उत्तर प्रदेश संगठनात्मक टीम के गठन पर भी चर्चा हुई, जिसका नेतृत्व प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए












