HealthViral

समर वेकेशन में बच्चों के साथ पेपर कप से बनाएं ये शानदार चीजें, खेल-खेल में बढ़ेगी क्रिएटिविटी

समर वेकेशन में बच्चों के साथ पेपर कप से बनाएं ये शानदार चीजें, खेल-खेल में बढ़ेगी क्रिएटिविटी

Summer Vacation DIY: गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए मौज-मस्ती और नई चीजें सीखने का एक बेहतरीन समय होता है। इस दौरान बच्चे ज्यादातर समय घर पर मोबाइल चलाते या खेल-कूद मे बिताते हैं। अगर आप बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखना चाहते हैं तो उन्हें क्रिएटिव चीजें सिखा सकते हैं। इसके लिए पेपर कप का इस्तेमाल करना एक अच्छा और सेफ ऑप्शन होगा। पेपर कप की मदद से बच्चे मजेदार और यूनिक चीजें बना सकते हैं। इससे न सिर्फ क्रिएटिविटी बढ़ेगी बल्कि उनका दिमाग भी एक्टिव रहेगा।

Khabar Monkey

समर वेकेशन में बच्चों के साथ पेपर कप से बनाएं ये शानदार चीजें, खेल-खेल में बढ़ेगी क्रिएटिविटी
समर वेकेशन में बच्चों के साथ पेपर कप से बनाएं ये शानदार चीजें, खेल-खेल में बढ़ेगी क्रिएटिविटी

विंड चाइम

अगर आप बच्चों को कुछ नया और डेकोरेटिव बनाना सिखाना चाहते हैं, तो पेपर कप से विंड चाइम बना कर सकते हैं। इसके लिए पेपर कप में छोटे-छोटे छेद करें और उसमें रंगीन धागे और मोतियों की मदद से विंड चाइम डेकोरेट करें। इसे आप कमरे या बालकनी में सजाकर रख सकते हैं।

पेन स्टैंड

पेपर कप की मदद से खूबसूरत पेन स्टैंड बनाया जा सकता है। इसके लिए रंगीन पेपर, ग्लिटर और स्टिकर्स की मदद से आप डिजाइन को अपने अनुसार बना सकते हैं। इससे बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा वे अपनी चीजों व्यवस्थित रखना भी सीखेंगे।

फ्लावर पॉट

पेपर कप से आप छोटे-छोटे फ्लावर पॉट बना सकते हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्हें आप बच्चों के कमरे में छोटे पौधे लगाकर रख सकते हैं। सबसे पहले अपनी पसंद के पेपर कप को पसंदीदा रंग से पेंट करें। इसे साइड से ऊन या स्ट्रॉ की मदद से सजाएं। इसे आप नकली फूलों या पेपर फ्लावर्स से सजा सकते हैं।

एनिमल क्राफ्ट

बच्चों को जानवरों और कार्टून कैरेक्टर से जुड़ी चीजें काफी पसंद आती हैं। ऐसे में पेपर कप की मदद से क्यूट खरगोश, मेंढक या शेर जैसे एनिमल क्राफ्ट बना सकते हैं। इसके लिए रंगीन पेपर, स्केच पेन और ग्लू की जरूरत होगी। इसकी मदद से आप बच्चों के पसंदीदा जानवरों को अलग-अलग रंगों में सजाकर बना सकते हैं।

गिफ्ट बास्केट

आजकल सोशल मीडिया पर पेपर गिफ्ट बास्केट काफी ट्रेंड में है। इसे आप आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए पेपर कप के ऊपर वाले मोटे हिस्से को काट दें। अब कप के अंदर चॉकलेट या कोई भी गिफ्ट रखें और ऊपर से उसे बंद कर दें। अब कटी हुई रिंग को इस कप के ऊपर चिपकाएं।

क्राफ्ट एक्टिविटी न सिर्फ बच्चों का मनोरंजन करती है बल्कि उनकी सोचने और समझने की क्षमता को भी बेहतर बनाती है। इससे उनकी क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलता है। छोटे बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीखते हैं और इससे उनका स्क्रीन टाइम भी कम होता है। अगर आप बच्चों की छुट्टियों को मजेदार और क्रिएटिव बनाना चाहते हैं तो उनके साथ पेपर कप से ये चीजें बना सकते हैं।

Leave a Reply