रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
उद्घाटन से पहले धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अखिलेश का बड़ा आरोप, NHAI ने किया खारिज​ | UP को आज 4850 करोड़ की सौगात, 3 NH प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास, लखनऊ-कानपुर की दूरी होगी कम​ | UP PCS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDM बदले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली, UP-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट… कैसा रहेगा आज महाराष्ट्र और उत्तराखंड का मौसम?​

IMD Weather Updates: आईएमडी के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई 2026 को मानसून ने उत्तर अरब सागर के शेष हिस्सों, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक आगे बढ़ते हुए पूरे देश को कवर कर लिया. हालांकि इस बार मानसून पूरे देश में सामान्य डेट 8 जुलाई […]

IMD Weather Updates: आईएमडी के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई 2026 को मानसून ने उत्तर अरब सागर के शेष हिस्सों, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक आगे बढ़ते हुए पूरे देश को कवर कर लिया. हालांकि इस बार मानसून पूरे देश में सामान्य डेट 8 जुलाई की तुलना में एक दिन की देरी से पहुंचा. आज दिल्लीएनसीआर सहित कई अन्य राज्यों में बारिश की संभावना है. आइए जानते हैं कि आज यूपी, बिहार और एमपी सहित अन्य राज्यों में कैसा मौसम रहेगा.

यूपीबिहार में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 10 से 15 जुलाई के दौरान उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत, पश्चिमी तट और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है.

IMD के अनुसार कई राज्यों में गरजचमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तेलंगाना में कुछ स्थानों पर 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है.

उत्तराखंड में बाढ़ की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ का भी खतरा जताया है. IMD ने प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

IMD ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने, भूस्खलन, कच्ची सड़कों को नुकसान और फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। लोगों को मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY