प्यार अंधा होता है, ये तो आपने अक्सर ही सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी अंधे प्यार के दर्दनाक अंत को महसूस किया है? अगर नहीं तो ये फिल्म आपके लिए ही रिलीज हुई है और इसका नाम है Obsession। खास बात ये है कि अमेरिका के बाद अब ये फिल्म भारत में भी लोगों का ध्यान खींच रही है। इस जबरदस्त हॉरर फिल्म का बजट भी महज 10 करोड़ बताया जा रहा है। लेकिन इस फिल्म को पूरी दुनिया से तारीफें मिल रही हैं।

15 मई को रिलीज हुई थी फिल्म
हमें हॉरर फिल्में बहुत पसंद हैं और ऑब्सेशन को मिले रिस्पॉन्स से साबित होता है कि एक अच्छी डरावनी फिल्म सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हो सकती है। 15 मई, 2026 को अमेरिका में रिलीज हुई ऑब्सेशन ने कई रिकॉर्ड तोड़े और अब 29 मई को भारत में आ गई है। सीबीएफसी द्वारा अचानक की गई कटौतियों के बावजूद भारतीय दर्शक ऑब्सेशन देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। जहां चांद मेरा दिल संघर्ष कर रही है और द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन वीकेंड से पहले ही फ्लॉप हो गई है, वहीं ऑब्सेशन को सिनेमा प्रेमियों के बीच देखा और उस पर चर्चा की जा रही है।
Khabar Monkey
26 साल के यूट्यूबर ने बना दी फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन करी बार्कर (26) ने किया है, जो एक पूर्व यूट्यूबर और अमेरिकी फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी, निर्देशन और एडीटिंग की है। सीमित बजट में उनकी दूरदृष्टि यह साबित करती है कि युवा प्रतिभाओं को सुना जाना चाहिए। नई कहानियां अनजानी गलियों से ही निकलेंगी। बताया जाता है कि फिल्म का निर्माण 10 लाख डॉलर के बजट में हुआ है। अब तक फिल्म ने दुनिया भर में 108.8 करोड़ डॉलर की कमाई की है। अगर इसे भारतीय रुपये में बदलें, तो लागत लगभग 9-10 करोड़ रुपये है और कलेक्शन 900-1000 करोड़ रुपये के बीच है। अब भारत में भी इसे रिलीज किया गया है और लोगों के बीच अपनी जगह बना रही है। अब देखना होगा कि क्या इस फिल्म को भारत से प्यार मिल पाता है या नहीं।
–द












