आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से पहले बुरी खबर सामने आ रही है.

अहमदाबाद में बारिश और आंधी की सम्भावना
31 मई की सुबह अहमदाबाद में मौसम साफ और धूप वाला था, लेकिन स्थानीय मौसम विभाग की ओर से ‘येलो अलर्ट’ जारी होने के बाद क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ गई. एक रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय मौसम विभाग ने तेज हवाओं और तूफान की आशंका को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया.
और उसके आस-पास के कुछ इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है, जिससे यह संकेत मिलता है कि मौसम दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में बाधा डाल सकता है. पिछले कुछ दिनों से अहमदाबाद में गर्मी काफी रही है और लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई थी. हालांकि Accuweather के अनुसार मैच के दिन बारिश का कोई खतरा नहीं है और पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश की आशंका जीरो प्रतिशत है.
रद्द हुआ मैच तो कौन सी टीम होगी विजेता
आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए बीसीसीआई ने रिजर्व डे रखा हुआ है, अगर आज बारिश या किसी भी कारण से मैच नही हो सका तो आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रिजर्व डे पर कल सोमवार 1 जून को खेला जाएगा. अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो पाता है, तो RCB को IPL 2026 का विजेता घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि वे पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर हैं और GT से बेहतर स्थिति में हैं.
इससे पहले पहले रविवार को ही मैच करवाने की पूरी कोशिश की जाएगी. अगर कम से कम ओवर का खेल भी संभव नहीं हो पाता है, तभी मैच रिजर्व डे पर शिफ़्ट किया जाएगा.
Gujarat Titans के पास तैयारी करने का मिला है कम समय
गुजरात (Gujarat Titans) की टीम को पहले क्वालीफायर मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ शिकस्त के बाद फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स से 29 मई को क्वालीफायर 2 में भिड़ना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराने के बाद उन्हें फाइनल के लिए अहमदाबाद उसी रात पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें उड़ान भरने की अनुमति नही मिली.
इसी वजह से कल देर रात गुजरात (Gujarat Titans) की टीम अहमदाबाद पहुंची और उन्हें फाइनल से पहले तैयारी करने के लिए सिर्फ 24 घंटे का समय मिला. वहीं बारिश की वजह से अगर दोनों दिन मैच नही हो सका तो गुजरात टाइटंस की टीम को इसका नुकसान होगा.
Khabar Monkey












