EntertainmentViral

‘जो दिखाया सब सच’, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने धुरंधर की कहानी पर किया खुलासा, बोले- मैं वहीं पैदा हुआ

‘जो दिखाया सब सच’, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने धुरंधर की कहानी पर किया खुलासा, बोले- मैं वहीं पैदा हुआ

साल 2025 में आई आदित्य धर की फिल्म ‘‘ को काफी पसंद किया गया। फिल्म में पाकिस्तान में मौजूद लयारी नाम की जगह के बारे में दिखाया गया था। फिल्म को हिंदुस्तान के अलावा पाकिस्तान में भी काफी देखा गया था। इस बात पर एक बहस छिड़ गई थी कि फिल्म में दिखाई गई कहानी सच नहीं है। पाकिस्तान के लोगों की कई वीडियोज में लोग इस बात का दावा करते दिखे थे कि उनके देश के इस इलाके को गलत तरह से दिखाया गया।

‘जो दिखाया सब सच’, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने धुरंधर की कहानी पर किया खुलासा, बोले- मैं वहीं पैदा हुआ
‘जो दिखाया सब सच’, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने धुरंधर की कहानी पर किया खुलासा, बोले- मैं वहीं पैदा हुआ

अब पाकिस्तान के ही एक जर्नलिस्ट ने फिल्म की कहानी को सही बताते हुए बयान दिया है जिसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। दरअसल, एक पाकिस्तानी पत्रकार आरिफ आजाकिया ने फिल्म का समर्थन किया और फिल्म को पूरी तरह सही बताया। उनका कहना था कि फिल्म की कहानी सच्चाई के काफी करीब थी।

पाकिस्तानी पत्रकार का धुरंधर पर बयान

टॉक जर्नलिज्म 2026 का एक वीडियो एएनआई ने साझा किया है। इस वीडियो में पत्रकार आरिफ पत्रकार सौरभ द्विवेदी के साथ बात करते हुए कहते है कि ‘मैं कराची के एक कस्बे का मेयर था। ‘धुरंधर’ फिल्म के बनने के समय ही मैं निर्वाचित हुआ था। मेरा जन्म और पालन पोषण लयारी में ही हुआ है इसलिए मुझे पता है कि फिल्म में जो भी दिखाया गया है वह सब सच है।’ अपनी बात पूरी करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरा जन्म कराची में हुआ था, लेकिन मेंरे माता पिता का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। मैं खुद भारतीय मूल का हूं, पाकिस्तानी नहीं।’

Khabar Monkey

फिल्म को बताया गया था राजनीतिक एजेंडा

पत्रकार आरिफ के इस बयान के बाद पत्रकार सौरभ द्विवेदी उन्हें ये कहते दिखे कि इस बयान के बाद आप भारत में बहुत फेमस हो जाएंगे। इस फिल्म को जितना जनती ने पसंद किया, उतना ही फिल्म को लेकर माहौल गर्म भी दिखा था। कई आलोचकों का मानना था कि फिल्म राजनीतिक एजेंडा को बढ़ावा देती है।

‘धुरंधर 2’ ओटीटी रिलीज

बता दें कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर के दोनों ही पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में थे। ‘धुरंधर:द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आई थी। इसे एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर माना गया। फिल्म अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी।

Leave a Reply