EntertainmentViral

Aap Ki Adalat: राम रहीम या आशाराम बापू? किससे प्रेरित था बाबा निराला का किरदार, बॉबी देओल ने बताई सच्चाई

90 के दशक में सुपरहिट डेब्यू करने वाले बॉबी देओल ने इंडिया टीवी के खास शो ‘आप की अदालत’ में तमाम किस्सों पर बात की। साथ ही आश्रम सीरीज के पॉपुलर रोल बाबा निराला के पीछे की प्रेरणा का भी खुलासा किया। ये भी बताया कि क्या ये किरदार बाबा राम रहीम से प्रेरित है या फिर आशाराम बापू से? बॉबी देओल बातचीत के दौरान भावुक भी हो गए और नाम आंखों से अपने पिता को भी याद किया। 

Khabar Monkey

Aap Ki Adalat: राम रहीम या आशाराम बापू? किससे प्रेरित था बाबा निराला का किरदार, बॉबी देओल ने बताई सच्चाई
Aap Ki Adalat: राम रहीम या आशाराम बापू? किससे प्रेरित था बाबा निराला का किरदार, बॉबी देओल ने बताई सच्चाई

किससे प्रेरित था बाबा निराला का किरदार?

इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने बॉबी देओल से सवाल किया कि लोगों ने इस सीरीज को देखा और देखने के किसी ने कहा, ये बाबा राम रहीम पर आधारित है, किसी ने कहा, ये आसाराम बापू पर आधारित है। इसके जवाब में बॉबी में इस किरदार के पीछे की असल कहानी भी बताई। बॉबी ने कहा कि ये किरदार किसी से प्रेरित नहीं है। बॉबी बताते हैं, ‘मैंने अपने किरदार की तैयारी के लिए भी कभी किसी बाबा को फॉलो नहीं किया। दरअसल, हमारी सोसायटी में जो होता है, फिल्में उसी को प्रतिबिंबित करती हैं। इसलिए हिट हुई थी। समाज में अच्छे बाबा भी होते हैं और कुछ बुरे बाबा। मैं यूट्यूब नहीं देखता कि कौन क्या कर रहा है। हमारी दुनिया एक अलग दौर में जा रही है। जो गहराई होती थी पहले इंसानों में, वो अब उथली हो रही है है, सबकुछ भौतिकवादी हो गया। मैं ऐसी चीजों से दूर रहता हूं, जिस माहौल में मैं पैदा हुआ हूं, उसमें ये सब है नहीं। प्रकाश जी ने मुझसे कहा, किसी बाबा के यूट्यूब वीडियो मत देखना। बस इतना दिमाग में रखना, जब तू बोलता है, लोग सुनते हैं।’

अपने पिता को याद कर रो पड़े बॉबी देओल

इंडिया टीवी के इस शो के दौरान अपने पिता को याद कर बॉबी देओल भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र भी अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। बॉबी के बड़े भाई सनी देओल भी सुपरस्टार हैं। लेकिन बॉबी के लिए स्टारडम की जर्नी अपने पिता और भाई की तरह नहीं रही। बॉबी ने 1995 में आई फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरुआत की थी और ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी। इसके बाद बॉबी हीरो बन गए और लगातार फिल्में मिलने लगीं। लेकिन 2010 के दशक में बॉबी के लिए करियर में मंदी आई और उन्हें काम मिलना कम हो गया था। लेकिन फिर आश्रम सीरीज ने उन्हें एक बार फिर लोगों के बीच पॉपुलर किया और आज वे हर तरह की फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाते रहते हैं। 

 

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply