Digital Detox Tips: फिल्ममेकर करण जौहरएक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने एक स्टोरी डालकर बताया है कि उन्होंने सभी स्टार्ट को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि “यह सिर्फ डिजिटल डिटॉक्स का हिस्सा है. मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और ऊर्जा कम खर्च करने के लिए सभी को अनफॉलो कर रहा हूं. उन्होंने आलिया भट्ट से लेकर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जैसे सभी बड़े स्टार्स को अपनी फ्रेंड लिस्ट से हटा दिया है. उनके इस फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया पर डिजिटल डिटॉक्स क्या होता है? को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं.
Khabar Monkey

दरअसल, आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है. ऐसे में डिजिटल डिटॉक्स को एक हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर बढ़ाया गया कदम माना जा रहा है. इसका मतलब है कुछ समय के लिए सोशल मीडिया, स्मार्टफोन और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से दूरी बना लें. चलिए जानते हैं ये क्या होता है और इसे कैसे फॉलो किया जा सकता है.
क्या होता है डिजिटल डिटॉक्स?
आसान भाषा में कहें तो डिजिटल डिटॉक्स का मतलब होता है कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लेना. क्योंकि आजकल लोग दिन का बड़ा हिस्सा स्क्रीन पर बिताते हैं, जिससे मानसिक थकान, तनाव और ध्यान भटकने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में डिजिटल डिटॉक्स व्यक्ति को ऑनलाइन दुनिया से थोड़ा ब्रेक लेकर अपने मेंटल हेल्थ, परिवार, दोस्तों और अपनी रियल लाइफ की एक्टिविटी पर ध्यान देने का मौका देता है.
डिजिटल डिटॉक्स के क्या हैं फायदे ?
डिजिटल डिटॉक्स मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद होती है. इसमें व्यक्ति जानबूझकर कुछ घंटों, दिनों या तय समय के लिए सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल कम कर देता है. इससे दिमाग को आराम मिलता है, तनाव कम होता है और एकाग्रता बेहतर हो सकती है. साथ ही नींद की क्वालिटी भी सुधरती है. सबसे खास बात जब आप अपने फोन का कम से कम इस्तेमाल करते हैं तो आप दोस्तों और परिवार के साथ भी ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे रिश्ते मजबूत होते हैं. यही कारण है कि आजकल कई लोग बेहतर मानसिक संतुलन और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए डिजिटल डिटॉक्स अपना रहे हैं.
डिजिटल डिटॉक्स की शुरुआत कहां से करें?
- स्क्रीन टाइम पर नजर रखें
- नोटिफिकेशन बंद करें
- सोशल मीडिया के लिए समय तय करें
- सोने से पहले फोन से दूरी बनाएं
- नो-फोन जोन बनाएं
- ऑफलाइन एक्टिविटी अपनाएं
- वीकेंड डिजिटल ब्रेक लें





