आम से कई डेजर्ट बनाए जाते हैं, लेकिन शायद ही आपने इसकी रसमलाई खाई हो. इस आर्टिकल में हम शेफ अरुणा विजय की मैंगो रसमलाई वाली रेसिपी देखेंगे. इस रसमलाई को बनाने के लिए बाकी सारे इनग्रेडिएंट्स वैसे ही रहेंगे जो ट्रेडिशनली रसमलाई में डाले जाते हैं, बस इसकी ग्रेवी में पके हुए आम की प्यूरी एड करनी है. इस आर्टिकल में रसमलाई की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी के साथ ही वीडियो भी है, जिसे आप देखकर ये स्वादिष्ट डेजर्ट (मैंगो रसमलाई) बना सकते हैं.

आम की रसमलाई आपके घर में बड़ों से लेकर बच्चों तक को खूब पसंद आएगी. इस मैंगो के सीजन में इसे जरूर ट्राई करना चाहिए. किसी खास मौके पर आप मेहमानों को भी मैंगो रसमलाई परोस सकते हैं. इसे ठंडा करके खाने पर कमाल का टेस्ट आता है. चलिए देख लेते हैं.
रसमलाई के इनग्रेडिएंट्स
घर का बना पनीर 200 ग्राम, चीनी 2 बड़े चम्मच, इलायची 2
दूध के मिश्रण के इनग्रेडिएंट्स
दूध 3-4 कप, केसर के कुछ धागे (गर्म दूध में भिगोए हुए, चीनी ¼ कप, आम की प्यूरी ½ कप
गार्निश के लिए
पके हुए आम के टुकड़े, कटे हुए मेवे (पिस्ता, बादाम, किशमिश, चिरौंजी) ले सकते हैं.
Khabar Monkey
आम की रसमलाई कैसे बनाएं?
- पहला स्टेप है पनीर को क्रश करने के बाद 8-10 मिनट तक हाथों से अच्छी तरह से मसलना है. जब तक कि वह मुलायम और चिकना न हो जाए.
- पनीर इतना स्मूथ हो जाना चाहिए कि गोले बनाते वक्त उसमें दरारें न दिखे.
- पनीर को गूंथने के बाद इसे छोटे-छोटे बराबर भागों में बांट लें,. फिर गोलियां बना लें और हल्के से चपटा कर लें.
- अब आपको एक बड़े बर्तन में पानी में चीनी और कुटी हुई इलायची डालकर उबालना है.
- जब पानी उबल जाए तो इसमें तैयार पनीर की बॉल्स को सावधानी के साथ डाल दें.
- पैन को ढककर मीडियम फ्लेम पर 10-12 मिनट तक पनीर की बॉल्स को पका लें.
- ये गोलियां पकने के बाद फूलकर नरम न हो जाती हैं. इस स्टेज पर गैस बंद कर दें और पूरी तरह ठंडा होने दें.
- एक बड़े पैन में दूध उबालें और कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें जब तक कि ये थोड़ा गाढ़ा न हो जाए. 5-7 मिनट तक पकाएं.
- इसे भिगोकर रखे गए केसर वाले दूध को उबलते दूध में मिलाएं और चीनी, मेवा, भी एड करें.
- दूध के पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद, आम की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिला लें और चिकना होने तक पकाएं।
- रसगुल्लों को पानी से निकालकर हल्के से दबाकर आम वाले दूध में डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें ताकि वे सारा स्वाद सोख लें.
- कुछ घंटों के लिए रसमलाई को ठंडा करें, फिर ऊपर से आम के टुकड़े और कटे हुए मेवे डालकर ठंडा-ठंडा परोसें.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
ये बातें जरूर रखें ध्यान
पनीर को अच्छी तरह गूंथना बहुत जरूरी है. इससे रसमलाई मुलायम बनती है और अच्छा स्वाद आता है. ध्यान रखें कि दूध का को फटने से बचाने के लिए और स्वाद सही रखने के लिए आम की प्यूरी दूध के ठंडा होने के बाद ही डालें. दूध का टेक्सचर मलाईदार होना चाहिए, लेकिन ये हल्का बहता हुआ ही रहे. कुछ लोग पनीर के साथ आम की प्यूरी करके ब्लेंड करने के बाद रसमलाई की गोलियां बनाते हैं, लेकिन ये खाने में थोड़ी च्यूई लग सकती हैं.





