क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाले लोग क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के नाम से जरूर परिचित होंगे। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपनी शानदार बैटिंग से आईपीएल के इस सीजन में धूम मचा दी। हालांकि, शुक्रवार को हुए क्वालीफायर-2 में वैभव की टीम राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस से हार गई और इसी के साथ उनकी टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वैभव की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिसमें वह इमोशनल होते हुए नजर आए। इसके बाद सचिन तेंदुलकर से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन तक ने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
Khabar Monkey
यह भी पढ़ें:
अमिताभ बच्चन में किया पोस्ट
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उन्होंने 47 बॉल में 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को मुकाबले में बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम मुकाबला हार गई। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।”
यूजर्स ने किया रिएक्ट
बिग बी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक शख्स ने लिखा, “सर गुल्ली डंडा क्रिकेट की जननी है। वैभव सूर्यवंशी भविष्य मे क्रिकेट का नायक है। आज बदकिस्मती से RR हार गई, लेकिन सूर्यवंशी जीत गया। सूर्यवंशी के खेल के पीछे उनके पिताजी का त्याग तपस्या मेहनत है, उनको सेल्यूट करना चाहिए।”
एक अन्य शख्स ने लिखा, “आईपीएल का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं। कोई हारे जीते फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आज राजस्थान रॉयल्स के हारने का अफसोस बस इतना है कि वैभव सूर्यवंशी की एक और इनिंग देखने को नहीं मिलेगी।”
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 2024 में रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म ‘वेट्टैयान’ और प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इसके अलावा बिग बी ने गुजराती फिल्म ‘फक्त पुरुषो माते’ में भी कैमियो रोल किया था और 2025 में उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ के लिए वॉइसओवर दिया था। अब वह ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:





