HealthViral

Belly Fat Loss Tips: बिना भूखे रहे कम होगा बैली फैट, फिटनेस कोच ने शेयर किया प्लान

Belly Fat Loss Tips: फिटनेस कोट अंजली साचन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बैली फैट घटाने वाला मास्टर प्लान बताया है. एक्सपर्ट का कहना है कि जब सही खानपान और रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी को एक साथ जोड़ा जाता है तो बैली फैट घटाने में काफी आसानी होती है और वजन घटने का प्रोसेस भी तेज हो जाता है. क्योंकि पेट की चर्बी घटाने का असली राज कम खाना नहीं बल्कि सही खाना है. लंबे समय तक पेट के आसपास जमा चर्बी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है.

Khabar Monkey

Belly Fat Loss Tips: बिना भूखे रहे कम होगा बैली फैट, फिटनेस कोच ने शेयर किया प्लान
Belly Fat Loss Tips: बिना भूखे रहे कम होगा बैली फैट, फिटनेस कोच ने शेयर किया प्लान

संतुलित मात्रा में , फाइबर और हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल करके लंबे समय तक पेट भरा रखा जा सकता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है. इसके साथ ही प्रोसेस्ड फूड, मीठे पेय और अनहेल्दी स्नैक्स से दूरी बनाकर कैलोरी इंटेक को कंट्रोल किया जा सकता है. चलिए जानते हैं एक्सपर्ट का बताया वो प्लान जो बैली फैट घटाने में करेगा मदद.

मील को बैलेंस करना

फिटनेस कोच अंजलि बताती हैं कि, वजन घटाने में लगभग 70% इस बात पर निर्भर करता है कि आप दिनभर की डाइट में क्या खाते हैं. बैली फैट कम करने के लिए मील को बैलेंस रखना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन (30 से 40 ग्राम), कार्ब्स जैसी जरूर पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें. वहीं स्नैक्स के तौर पर नारियल पानी, कीवी जैसे फल, सीड्स व ड्राई फ्रूट्स शामिल किए जा सकते हैं. साथ ही प्रोसेस्ड फूड और मीठी चीजों से परहेज करें.

वॉकिंग भी है जरूरी

फैट लॉस के लिए सबसे जरूरी है पैदल चलना. एक्सपर्ट भी बताती हैं कि आपको रोजाना 10,000 से 12,000 कदम चलने की सलाह दी जाती है. जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है. इतने कदम पूरे करने के लिए आप हर भोजन के बाद 10 से 15 मिनट टहल सकते हैं, सुबह की सैर पर जा सकते हैं, इंक्लाइन ट्रेडमिल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

वर्कआउट पर ध्यान दें

वजन घटाने के लिए घर पर या जिम में नियमित वर्कआउट करना भी बेहद जरूरी है. इससे शरीर रोजाना कैलोरी बर्न करता है और फिटनेस बनी रहती है. इसके लिए आप योग, वेट ट्रेनिंग, स्विमिंग या अपनी पसंद की कोई भी ऐसी फिजिकल एक्टिविटी कर सकते हैं जो कैलोरी खर्च करने में मदद करे. अंजलि के मुताबिक, नियमित एक्सरसाइज और संतुलित डाइट का कॉम्बिनेशन शरीर को कैलोरी डेफिसिट में रखने में मदद करता है, जिससे वजन और बैली फैट कम करना आसान हो जाता है.

रिकवरी भी है बेहद जरूरी

अंजलि बताती हैं कि फैट लॉस के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि रिकवरी भी जरूरी है. शरीर को रिकवर करने के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है. क्योंकि रेस्ट और स्ट्रेट कंट्रोल वजन घटाने के प्रोसेस का अहम हिस्सा है. इसलिए 7-8 घंटे की नींद लें, नियमित रूप से रेस्ट डे लेना, स्ट्रेचिंग करना. एक्सपर्ट का कहना है कि जब शरीर को पर्याप्त रिवकवरी मिलती है तो मसल्स बेहतर तरीके से विकसित होती है और मेटाबॉलिज्म भी मजबूत बनता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply