श्वेता तिवारी का ये लुक वियतनाम ट्रिप के दौरान का है. उन्होंने स्ट्रेट लाइन जींस कैरी की है जो काफी कंफर्टेबल रहती है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने वी नेकलाइन का हाफ स्लीव कॉटन टॉप कैरी किया है, जिसमें फ्रिल और स्ट्रैप की डिटेलिंग दी गई है. न्यूड शेड मेकअप, सनग्लासेस, सिंपल हेयर स्टाइल और फुटवियर के साथ उनका कैजुअल लुक कंप्लीट हुआ है.
(All Image:shweta.tiwari/insta)

श्वेता तिवारी का ये लुक सिंगापुर ट्रिप के दौरान का है. उन्होंने बेहद सिंपल कैजुअल लुक क्रिएट किया है. ओवर साइज ग्राफिक प्रिंट टीशर्ट टॉप के साथ उन्होंने मैचिंग वाइट शॉर्ट्स कैरी किया है. उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए साथ में रिस्ट वॉच और ब्लैक स्नीकर्स कैरी किए हैं. इस तरह का लुक वेकेशन के साथ ही डेली डे आउट के लिए भी परफेक्ट है.
वेकेशन पर जाना हो या फिर गर्ल गैंग के साथ डे आउट और शॉपिंग का प्लान है. श्वेता तिवारी का ये लुक समर सीजन में बेहतरीन रहेगा. उन्होंने कॉटन का नॉट वाला शर्ट स्टाइल टॉप कैरी किया है, जिसके साथ प्रिंटेड स्कर्ट एस्थेटिक टच देता है. सनग्लासेस, मिनिमलिस्टिक मेकअप, रिस्ट वॉच जैसी डिटेलिंग उनके इस लुक को खास बनाती हैं.
Khabar Monkey
थाईलैंड ट्रिप के दौरान श्वेता तिवारी का ये लुक भी सिंपल-सोबर होने के साथ ही क्लासी भी था. उन्होंने एंकल लेंथ की ड्रेस कैरी की है, जिसमें लाइट और डार्क शेड का कॉम्बिनेशन है. इसी के साथ वाइट प्रिंट दिया गया है. इस कॉलर ड्रेस में फुल स्लीव दी गई हैं, और फ्रंट स्लिट इसमें स्टाइल के साथ कंफर्ट भी एड करती है.
श्वेता तिवारी का ये लुक भी वियतनाम ट्रिप के दौरान का है, जिसमें वो पिंक कलर की स्ट्रिप प्रिंट वाली स्ट्रेट लाइन स्लिट स्कर्ट और वाइट टॉप में नजर आ रही हैं. साथ में स्नीकर्स ने उनके इस कैजुअल लुक को कंप्लीट किया है. उन्होंने अपने लुक को नेचुरल मेकअप, मिनिमलिस्टिक एसेसरीज और एक सिंपल बैग के साथ कंप्लीट किया है.
श्वेता तिवारी का ये लुक कॉलेज गोइंग गर्ल्स भी कॉपी कर सकती हैं. उन्होंने वाइट कलर का फुल स्लीव फिटेड क्रॉप टॉप कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने वाइट लेग रिप्ड जींस पेयर की है. सटल मेकअप, पर्ल के हूप ईयररिंग, स्टेटमेंट गोल्डन ब्रेसलेट और बाउंसी हेयर के साथ श्वेता तिवारी गॉर्जियस लग रही हैं.





