SportsViral

BCCI ने लागू किए सख्त नियम, आईपीएल फाइनल से पहले खिलाड़ियों पर बढ़ी पाबंदियां; किन चीजों पर लगा बैन?

आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए नए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। एंटी करप्शन यूनिट की सलाह के बाद स्मार्ट सनग्लास के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है।

BCCI ने लागू किए सख्त नियम, आईपीएल फाइनल से पहले खिलाड़ियों पर बढ़ी पाबंदियां; किन चीजों पर लगा बैन?
BCCI ने लागू किए सख्त नियम, आईपीएल फाइनल से पहले खिलाड़ियों पर बढ़ी पाबंदियां; किन चीजों पर लगा बैन?

BCCI announced strict rules: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और टूर्नामेंट में केवल दो मुकाबले बाकी रह गए हैं। शुक्रवार को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा, जबकि रविवार को इस सीजन का फाइनल मुकाबला होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है और अब सभी की नजरें दूसरी फाइनलिस्ट टीम पर टिकी हुई हैं। इसी बीच बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए एक नया सख्त नियम लागू कर दिया है, जिसने अचानक सबका ध्यान खींच लिया है।

दरअसल BCCI ने आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों से पहले स्मार्ट सनग्लास के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह फैसला बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट की सलाह के बाद लिया गया है। बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों और मैच अधिकारियों को एडवाइजरी जारी करते हुए साफ कर दिया है कि मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ को स्मार्ट सनग्लास पहनने की अनुमति नहीं होगी।

BCCI: स्मार्ट सनग्लास पर लगा बैन

बीसीसीआई (BCCI) की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि कई कंपनियां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को एडवांस फीचर्स वाले स्मार्ट सनग्लास उपलब्ध करा रही थीं। इन सनग्लास में लाइव स्ट्रीमिंग, टेक्स्ट मैसेजिंग, कॉलिंग और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मौजूद होते हैं। यही वजह है कि एंटी करप्शन यूनिट ने इसे सुरक्षा के लिहाज से खतरा माना और तुरंत इस पर रोक लगाने की सिफारिश की। अब मैच के दौरान इनका इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

BCCI: राजस्थान रॉयल्स के अधिकारी पर पहले हो चुका है एक्शन

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के अधिकारी रोमी भिंडर एक मुकाबले के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। उस घटना के बाद बीसीसीआई ने उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था और चेतावनी भी दी गई थी। अब बोर्ड ने नियम और सख्त करते हुए साफ कर दिया है कि खिलाड़ियों को मैच के दौरान अपने फोन के साथ स्मार्ट सनग्लास भी जमा कराने होंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Monkey

BCCI: पहले भी सुरक्षा को लेकर जारी हो चुके हैं नियम

BCCI इससे पहले भी खिलाड़ियों की सुरक्षा और एंटी करप्शन प्रोटोकॉल को लेकर कई सख्त कदम उठा चुका है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि खिलाड़ियों के परिवार वाले और जान-पहचान के लोग होटल तक पहुंच रहे थे, जिससे हनी ट्रैप जैसे खतरे बढ़ने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद बोर्ड ने होटल सिक्योरिटी और खिलाड़ियों की मूवमेंट को लेकर भी सख्त गाइडलाइन लागू की थी। साथ ही खिलाड़ियों को बिना अनुमति देर रात बाहर जाने से भी रोक दिया गया था। अब स्मार्ट सनग्लास पर बैन लगाकर बीसीसीआई ने साफ संकेत दे दिए हैं कि फाइनल से पहले किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply