शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Tobacco Effect on Sperm Health: क्या तंबाकू चबाने से स्पर्म को होता है नुकसान? एक्सपर्ट से जानें​

क्या आप जानते हैं कि सिगरेट की तरह तंबाकू को चबाना भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी के रिस्क को बढ़ाता है. अधिकतर लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि सिगरेट पीने की तरह तंबाकू चबाने से स्पर्म काउंट, मोटिलिटी और डीएनए को गंभीर नुकसान पहुंचता है. ये एक स्मोकलेस टोबैको के सेवन का तरीका […]

क्या आप जानते हैं कि सिगरेट की तरह तंबाकू को चबाना भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी के रिस्क को बढ़ाता है. अधिकतर लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि सिगरेट पीने की तरह तंबाकू चबाने से स्पर्म काउंट, मोटिलिटी और डीएनए को गंभीर नुकसान पहुंचता है. ये एक स्मोकलेस टोबैको के सेवन का तरीका है लेकिन ये पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए एक छिपा हुआ खतरा भी है. आज के समय में लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल काफी बिगड़ा हुआ है.

इस वजह से न सिर्फ कम उम्र में हार्ट अटैक आ रहा है बल्कि महिला और पुरुषों की प्रजनन दर भी बिगड़ी हुई है. हाल ही में जारी की गई एनएफएचएस6 की रिपोर्ट में भारतीयों के गिरते फर्टिलिटी रेट पर चिंता जाहिर की गई है.

भारत में आज महिलाओं का फर्टिलिटी रेट सिर्फ 1.9 रह गया है जबकि इसे 2 से ऊपर होना बेहतर माना जाता है. इसके मुताबिक एक महिला अपने पूरे जीवन में 2 बच्चों को जन्म देती है. फर्टिलिटी के लिए तंबाकू कितना खतरनाक है चलिए आपको बताते हैं…

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

कैलाश दीपक हॉस्पिटल की आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर मोनिका गुप्ता कहती हैं कि तंबाकू चबाने की आदत को अक्सर लोग केवल मुंह के कैंसर या दांतों की समस्याओं से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसका असर पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर भी पड़ सकता है. एक डॉक्टर के रूप में मैं अक्सर ऐसे मरीजों से मिलता हूं जो परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे होते हैं, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि उनकी कुछ दैनिक आदतें भी स्पर्म की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं.

तंबाकू में निकोटिन सहित कई हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं. इसका सीधा असर स्पर्म पर पड़ सकता है. नियमित रूप से तंबाकू का सेवन करने वाले पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होना, स्पर्म की गतिशीलता में कमी आना और स्पर्म की गुणवत्ता प्रभावित होना जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं. कुछ मामलों में स्पर्म के डीएनए को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे गर्भधारण में कठिनाई आ सकती है.

बिगड़ता है हार्मोनल बैलेंस

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि तंबाकू शरीर के हार्मोनल बैलेंस को भी प्रभावित कर सकता है. पुरुषों में जरूरी हार्मोन का स्तर असंतुलित होने पर फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इसका असर धीरेधीरे बढ़ता है इसलिए कई लोगों को समय रहते इसका पता नहीं चल पाता.

भूल से भी न करें ये गलती

अगर कोई पुरुष पिता बनने की योजना बना रहा है, तो उसे तंबाकू और अन्य नशे की आदतों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण भी अच्छे स्पर्म स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं. यह याद रखना जरूरी है कि हर व्यक्ति की स्थिति अलग हो सकती है. इसलिए यदि गर्भधारण में परेशानी आ रही है या फर्टिलिटी को लेकर कोई चिंता है, तो विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उचित जांच और सलाह लेना सबसे बेहतर कदम है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY