Dhan Prapti Ke Upay: कई बार खूब मेहनत के बावजूद आर्थिक परेशानियां व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़तीं। वास्तु शास्त्र और सनातन मान्यताओं के अनुसार, घर में मौजूद कुछ दोष और रोजमर्रा की आदतें भी धन हानि का कारण बन सकती हैं। खासतौर पर घर में पानी की लीकेज, जिसे आर्थिक नुकसान से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में कुछ आसान उपाय करके मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा पाई जा सकती है। यहां जानिए इन अचूक उपायों के बारे में।

पानी की लीकेज को न करें नजर अंदाज
वास्तु अनुसार, घर में होने वाली पानी की लीकेज आर्थिक नुकसान का संकेत होता है। मान्यता है कि जल, मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है। ऐसे में घर के नल, पाइप या टंकी से लगातार पानी टपकना धन के बेवजह खर्च होने का कारण बनता है। ऐसे में पानी की लीकेज तुरंत ठीक करवाना चाहिए।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
घर में स्फटिक का श्री यंत्र स्थापित करके उसकी विधि-विधान से पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। हर शुक्रवार को श्री यंत्र के सामने घी का दीपक जलाकर “श्री सूक्तम” का पाठ करें। आर्थिक परेशानियों से राहत पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा बेहद शुभ मानी गई है।
कुबेर देव की कृपा से बढ़ेगी समृद्धि
सनातन परंपरा में कुबेर भगवान को धन का स्वामी माना गया है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए रोजाना कुबेर देव की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ “ॐ कुबेराय नमः” और “ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय स्वाहा” मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है। घर की तिजोरी या दुकान के कैश बॉक्स में कुबेर यंत्र रखना भी शुभ माना गया है।
तिजोरी की दिशा
Khabar Monkey
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा गया है। मान्यता है कि घर की तिजोरी या धन रखने का स्थान उत्तर दिशा में होना चाहिए। साथ ही तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खुलना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि बनी रहती है।
गुरुवार और शुक्रवार के उपाय
गुरुवार को तुलसी और केले के पौधे की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इस दिन तुलसी में दूध अर्पित करने से विष्णु जी और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
शुक्रवार को 11 पीली कौड़ियां और केसर पीले कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। अगले दिन इसे धन रखने वाली जगह पर रखने। यह उपाय आर्थिक समस्याएं दूर करता है।
मुख्य द्वार को रखें आकर्षक
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है। वास्तु अनुसार, मुख्य दरवाजे को हमेशा साफ-सुथरा और शुभ चिन्हों से सजाकर रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि और धन की आवक बनी रहती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)





