PoliticsViral

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे नए सीएम

Bengaluru: कर्नाटक के सियासी गलियारों से इस वक्त की बेहद बड़ी और निर्णायक खबर सामने आ रही है। लंबे समय से चल रही नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया ने बेंगलुरु स्थित राजभवन (लोकभवन) पहुंचकर राज्यपाल को अपना आधिकारिक इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस हाईकमान के इस कदम को राज्य में सत्ता और संगठन के बीच संतुलन बनाने के एक बड़े फैसले के रूप में देखा जा रहा है।

Khabar Monkey

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे नए सीएम
कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे नए सीएम

डीके शिवकुमार संभालेंगे कर्नाटक की कमान
सिद्धारमैया के इस्तीफे के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि कर्नाटक कांग्रेस के संकटमोचक और कद्दावर नेता डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। डीके शिवकुमार आगामी 30 मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बेंगलुरु में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

लंबे समय से चल रहा था मंथन
गौरतलब है कि कर्नाटक में सरकार गठन के बाद से ही पावर-शेयरिंग और नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अंदरूनी खींचतान की खबरें लगातार आ रही थीं। आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया की जगह डीके शिवकुमार को राज्य की कमान सौंपने का बड़ा फैसला कर लिया है। अब सभी की निगाहें 30 मई को होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।

Leave a Reply