EntertainmentViral

9 क्रिमिनल केस, 1000 करोड़ का हवाला नेटवर्क और…, ‘देसी ब्लिंग’ के अरबपति सतीश सनपाल कभी कहलाते थे कुख्यात सुटेरिया

जबलपुर से निकलकर दुबई की हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल में अपनी पहचान बनाने वाले सतीष सनपाल आजकल ‘देसी ब्लिंग’ शो को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अमीरी, आलीशान रहन-सहन से दर्शकों को हैरान कर दिया है। उनके लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया काफी बातें हो रही हैं।

9 क्रिमिनल केस, 1000 करोड़ का हवाला नेटवर्क और…, ‘देसी ब्लिंग’ के अरबपति सतीश सनपाल कभी कहलाते थे कुख्यात सुटेरिया
9 क्रिमिनल केस, 1000 करोड़ का हवाला नेटवर्क और…, ‘देसी ब्लिंग’ के अरबपति सतीश सनपाल कभी कहलाते थे कुख्यात सुटेरिया

बुर्ज खलीफा में रहने, रोल्स-रॉयस कारों और ANAX होल्डिंग LLC के बैनर तले बिग एम्पायर खड़ा करने के अलावा अपनी पत्नी को सोना गिफ्ट करने को लेकर भी सतीश इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। ‘देसी ब्लिंग’ में पता चला है कि उनकी पत्नी तबिंदा सनपाल को 40 किलो सोना दिया है।

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ में उनकी पत्नी तबिंदा सनपाल ने खुलासा किया था कि उनके पास 40 किलो गोल्ड है। उनका कहना है कि सतीश हर साल उन्हें तोहफे में 3 किलो सोना देते हैं।

मगर कम ही लोग जानते हैं कि इस चमकदार इमेज के पीछे भी काफी कुछ छिपा है। सतीश सनपाल पर भारत में दर्ज आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जबलपुर से दुबई तक का सफर

रिपोर्ट्स और मीडिया प्रोफाइल्स के अनुसार, सतीश का शुरुआती जीवन मध्य प्रदेश के जबलपुर से जुड़ा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने बेहद छोटे स्तर से शुरुआत की और बाद में दुबई शिफ्ट होकर रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और फाइनेंस सेक्टर में अपना नाम बनाया। हालांकि पुलिस दस्तावेजों की मानें तो उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ह भी पढ़ें:

आरोपों और केसों का घेरा

हन्ना हॉवेल में 2025 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पुलिस दस्तावेजों के मुताबिक, सतीश के खिलाफ मध्य प्रदेश में कई थानों में कुल मिलाकर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें ओमती, लार्डगंज, कोतवाली और मदन महल थाने शामिल हैं।

ये हैं मामले

1) FIR 271/2022 (ओमती थाना)
उनके खिलाफ ओमती थाने में IPC 120-B और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इस केस में आरोप है कि कुछ लोग मिलकर सट्टेबाजी/जुआ जैसे गैरकानूनी काम में शामिल थे और इसके लिए उन्होंने एक-दूसरे के साथ मिलकर साजिश की।

Khabar Monkey

2) FIR 170/2022
वहीं दूसरी तरफ मदन महल थाने में उनके खिलाफ 120-B,109, 112, 114 और 420 की धारा लगी है।

1,000 करोड़ के नेटवर्क के आरोप

कुछ जांच रिपोर्ट्स और पुलिस डॉसियर्स के हवाले से दावा किया गया है कि कथित तौर पर लगभग 1,000 करोड़ के लेन-देन का एक नेटवर्क शेल कंपनियों के जरिए चलाया गया, जिसमें हवाला चैनल और विदेशी ट्रांजैक्शन्स का इस्तेमाल होने की आशंका जताई गई है।

जबलपुर के कुख्यात सटोरिया कहला चुके हैं सतीश सनपाल

साल 2022 में जबलपुल पुलिस ने सतीश सनपाल का नेटवर्क संभालने वाले मुरली खत्री को गिरफ्तार किया था। उसे जुआ, सट्टा, अवैध वसूली और ब्याज पर पैसे देकर लोगों की संपत्ति हड़पने के आरोपों के आधार पर सलाखों के पीछे डाला गया था।

उस वक्त खबर आई थी कि मुरली का मुख्य पार्टनर सतीश सनपाल दुबई में फरारी काट रहा है। जबकि मुरली और उसके बेटे जबलपुर में उसका नेटवर्क संभाल रहे थे।

फिलहाल सतीश सनपा के खिलाफ किसी भी मामले में अदालत द्वारा दोष साबित होने या सजा सुनाए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जनसत्ता भी इनकी पुष्टि नहीं करता। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सभी आरोप अभी जांच और कानूनी प्रक्रिया के स्तर पर ही हैं।

Leave a Reply