SportsViral

आईपीएल में नहीं मिला एक भी मौका, जाते ही ठोक दी धमाकेदार सेंचुरी

आईपीएल में जिस खिलाड़ी को टीम ने पूरे सीजन बिठाए रखा और एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया, उसे यहां से जाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार शतक ठोक दिया है। इसके अलावा टीम की ओर से एक और शतक आया। ये दोनों शतक टेस्ट क्रिकेट में आए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए आयरलैंड के खिलाफ ये पारियां खेली। 

आईपीएल में नहीं मिला एक भी मौका, जाते ही ठोक दी धमाकेदार सेंचुरी
आईपीएल में नहीं मिला एक भी मौका, जाते ही ठोक दी धमाकेदार सेंचुरी

न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है टेस्ट मुकाबला

न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है। मैच के पहले ही दिन न्यूजीलैंड ने जबरदस्त बल्लेबाजी की, इसमें दो बल्लेबाजों के शतक भी आए। जब टीम की बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज और कप्तान टॉम लैथम शून्य पर आउट होकर वापस चले गए। दूसरे ओपनर ड्वोन कॉन्वे भी चार रन बनाकर आउट हो गए। पूर्व कप्तान केन विलियमसन भी ज्यादा देर तक रुक नहीं पाए और 36 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद रचिन रवींद्र और टॉम ब्लंडेल ने कमान संभाली।

रचिन रवींद्र ने लगाया आयरलैंड के खिलाफ शतक

रचिन रवींद्र ने 194 बॉल पर 121 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के ठोके। रचिन रवींद्र इस साल के आईपीएल में केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के हिस्सा थे। टीम की हालत लगातार पतली रही, लेकिन इसके बाद भी रचिन रवींद्र को टीम ने एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया। जबकि उन्हें टीम ने दो करोड़ रुपये खर्च कर अपने पाले में किया था। इससे पहले वे सीएसके के लिए आईपीएल खेल रहे थे। 

टॉम ब्लंडेल के बैट से भी आई सेंचुरी

उनके अलावा नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए उतरे टॉम ब्लंडेल ने भी अपना सैकड़ा पूरा किया। टॉम ब्लंडेल ने 233 बॉल पर 142 रनों की पारी खेली। इसमें 18 चौके और दो छक्के शामिल रहे। अभी वे नाबाद बने हुए हैं। जब पहले दिन का खेल खत्म हुआ, तब न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 361 रन बना लिए थे। इस तरह से टीम ने मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली थी। 

Khabar Monkey

आईसीसी रैंकिंग में जुड़ेगा खिलाड़ियों का प्रदर्शन

ये टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। वैसे तो इस वक्त सभी टेस्ट डब्ल्यूटीसी का हिस्सा होते हैं, लेकिन आयरलैंड की टीम इससे बाहर है, इसलिए ये मैच उसका हिस्सा नहीं है। हालांकि इस मैच के प्रदर्शन के अंक आईसीसी रैंकिंग में जोड़े जाएंगे। जब अगले साल रैंकिंग आएगी तो उसमें इस मैच का असर देखने के लिए मिलेगा। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply