SportsViral

3 रन से चूका IPL इतिहास का सबसे तेज शतक, फिर भी वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया बहुत बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। भले ही वह IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने से महज 3 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी 29 गेंदों में खेली गई 97 रन की विस्फोटक पारी ने रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जोड़ दिए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। वैभव ने 29 गेंदों पर 97 रन बनाकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Khabar Monkey

3 रन से चूका IPL इतिहास का सबसे तेज शतक, फिर भी वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया बहुत बड़ा रिकॉर्ड
3 रन से चूका IPL इतिहास का सबसे तेज शतक, फिर भी वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया बहुत बड़ा रिकॉर्ड

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने के बेहद करीब पहुंच गए थे। उन्हें अपने 29वें गेंद पर शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 3 रन की जरूरत थी। अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते तो 2012 में क्रिस गेल द्वारा बनाए गए 30 गेंदों में सबसे तेज IPL शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देते। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर थर्ड मैन के हाथों में चली गई और वैभव 97 रन पर आउट हो गए। आउट होने के बाद कुछ पल के लिए वह खुद भी निराश नजर आए, क्योंकि इतिहास रचने का मौका उनसे बेहद करीब आकर छिन गया था। हालांकि, शतक से चूकने के बावजूद उनकी पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई।

शुभमन गिल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव ने अपनी इस पारी में 12 शानदार छक्के लगाए और IPL प्लेऑफ/नॉकआउट मुकाबलों की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने 2023 के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 129 रन की पारी के दौरान 10 छक्के लगाए थे। वैभव ने 12 छक्कों के साथ उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और नया इतिहास रच दिया। वैभव ने इस तूफानी पारी के दौरान IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गेल के नाम दर्ज था। गेल ने IPL 2012 में 59 छक्के जड़े थे।

IPL प्लेऑफ/नॉकआउट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

  • 12 – वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, 2026
  • 10 – शुभमन गिल बनाम MI, 2023
  • 9 – रजत पाटीदार बनाम GT, 2026

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply