फ्रांस में एक बैंक मैनेजर को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ बलात्कार, यातना और उसे अजनबियों को बेचने के आरोप में 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई। अपराधी ने अपनी गर्लफ्रेंड का बलात्कार करने के लिए ऑनलाइन अजनबियों को भी बुलाया था।

42 वर्षीय याचिकाकर्ता Laetitia R ने कहा कि Guillaume Bucci नाम के शख्स ने उसे कंट्रोल किया और उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार , बैंक मैनेजर रहे Guillaume पर आरोप है कि उसने Sadomasochistic Sex Games का बहाना बनाकर अपनी पार्टनर को यातना और के लिए मजबूर किया।
Khabar Monkey
वहीं, दूसरी ओर 51 वर्षीय व्यक्ति ने तर्क दिया कि उसकी पूर्व प्रेमिका ने इन सबके लिए सहमति दी थी। Guillaume ने कहा कि उसे नहीं लगा कि वह उसे चोट पहुंचा रहा है। हालांकि, Laetitia ने कहा कि Guillaume ने उनके सात साल के रिश्ते के दौरान उस पर मनोवैज्ञानिक नियंत्रण बनाए रखा।
महिला को पूर्व प्रेमी ने सालों तक दी यातना
मुकदमे की सुनवाई के दौरान महिला ने बताया कि यातना तब शुरू हुई जब उसके पूर्व प्रेमी ने Sadomasochistic Sex का सुझाव दिया। उसने अदालत को बताया कि उसे लगा कि उसका मतलब थप्पड़ मारना, बांधना और अन्य गतिविधियों से है। हालांकि, उसने कहा कि यह कृत्य पूरी तरह से हिंसा में बदल गया। महिला ने यह भी बताया कि दोषी शख्स ने उससे कहा था कि अगर उसे यह पसंद नहीं है तो वे इसे रोक देगा लेकिन यह यातना अगले सात सालों तक जारी रही।
महिला को बेल्ट, बिजली के तारों से प्रताड़ित किया जाता था
महिला को बेल्ट, बिजली के तारों से नियमित रूप से प्रताड़ित किया जाता था और उसका गला भी दबाया जाता था। तीन बच्चों की मां ने आगे कहा कि वह लगातार इस डर में जीती थी कि अगर उसने Guillaume को छोड़ने की कोशिश की तो वह यौन हिंसा की रिकॉर्डिंग जारी कर देगा। अदालत में पेश किए गए सैकड़ों टेक्स्ट और वॉयस मैसेज से पता चला कि Guillaume ने उसे धमकी दी थी कि अगर महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे मार देगा।
दोषी ने उसे दूसरे पुरुषों के साथ सोने के लिए मजबूर किया
यह सैडोमासोकिज़्म बाद में वेश्यावृत्ति में बदल गया, जहां Guillaume ने उसे अन्य पुरुषों के साथ सोने के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने बताया कि Guillaume ने उसे दोस्तों, सहकर्मियों और अजनबियों को बेचना शुरू कर दिया, साथ ही वह इसमें शामिल पुरुषों की एक लिस्ट भी रखता रहा। महिला ने यह भी बताया कि उसके पूर्व साथी और अजनबियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के कारण अब वह गंभीर विकलांगता से पीड़ित है। पीड़िता ने आगे बताया कि 2017 में अपनी बेटी को जन्म देने के बाद जिस दिन उसे अस्पताल से छुट्टी मिली, उसी दिन Guillaume ने उसे एक ट्रक ड्राइवर के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
दोनों पक्षों के बयान सुनने के बाद, अदालत ने Guillaume Bucci को 25 साल की जेल की सजा सुनाई। फैसले में यह भी कहा गया कि पैरोल के लिए पात्र होने के लिए उसे अपनी सजा का कम से कम दो-तिहाई हिस्सा पूरा करना होगा। अभियोजकों ने आरोपी के लिए आजीवन कारावास की मांग की थी ताकि उसे किसी अन्य महिला के खिलाफ दोबारा अपराध करने से रोका जा सके।
कनाडा में जबरन वसूली के आरोप में 17 पंजाबी युवक गिरफ्तार
कनाडा की पील रीजनल पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी भारतीय मूल के हैं। इन पर आरोप है कि ये एक इंटरनेशनल एक्सटॉर्शन नेटवर्क चलाते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए





