EntertainmentViral

‘दम है तो सलमान को बैन करो’, डॉन 3 के बढ़ते विवाद पर राखी सावंत का बयान, बोलीं- पब्लिसिटी के लिए रणवीर का इस्तेमाल

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों के लिए काफी सुर्खियों में है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले फिल्म छोड़ देने की वजह से FWICE ने उनके खिलाफ एक्शन लिया था और उनके साथ काम करने पर असहमति जताई थी। राखी सावंत जो अपने बेबाक बयानों के साथ मीडिया में बनी रहती है। उनका इस मामले पर रिएक्शन आया है। राखी सावंत ने इस मामले में रणवीर सिंह का साथ दिया है और फरहान अख्तर के लिए कहा है कि वह पब्लिसिटी के लिए रणवीर का नाम इस्तेमाल कर रहे है।

Khabar Monkey

‘दम है तो सलमान को बैन करो’, डॉन 3 के बढ़ते विवाद पर राखी सावंत का बयान, बोलीं- पब्लिसिटी के लिए रणवीर का इस्तेमाल
‘दम है तो सलमान को बैन करो’, डॉन 3 के बढ़ते विवाद पर राखी सावंत का बयान, बोलीं- पब्लिसिटी के लिए रणवीर का इस्तेमाल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहलाई जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में बनी रहती है। अब ऐसे ही उनका एक और मजेदार बयान देखने मिला जब उन्होंने यह कहा कि दम है तो सलमान खान को बैन करके दिखाओ।

राखी सावंत का डॉन 3 पर बयान

पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा- ‘FWICE के मेंबर्स से जलते है। मैं उन लोगों का विरोध करती हूं जिन्होंने रणवीर सिंह को बैन किया है। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है क्योंकि वह एक सुपरस्टार है। रणवीर से हर बंदा जलता है अगर इनमें ताकत है तो सलमान खान को बैन करके दिखाए, मेरे भाई को। एक एक को उड़ा कर सलमान भाई बैंड बजा देगा। रणवार अपनी मेहनत से आया है बल्कि दीपिका और रणवीर दोनों अपनी मेहनत से आए है। ये लोग सलमान खान को बैन करके दिखाए वो बता देंगे। FWICE, आप लोग हमारे रणवीर से जलते हो क्योंकि उन्होंने लगातार हिट फिल्में दी है।’

फरहान अख्तर पर लगाए इल्जाम

फरहान अख्तर पर बात करते हुए राखी ने कहा कि ‘फरहान अख्तर जितना अपनी फिल्मों में सुपरहिट नहीं हुआ, वो कहीं दिखा नहीं अब रणवीर सिंह के नाम पर पब्लिसिटी निकाल रहा है और वो दिख गया।’

डॉन 3 के बढ़ते विवाद पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग अपनी राय रख रहे है, प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि इंडस्ट्री के लोगों के पास भी उतनी ही जानकारी है जो सोशल मीडिया पर मौजूद है। मेरे पास भी पूरी जानकारी नहीं है लेकिन अपने साथी मेंबर्स के लिए मैं कहना चाहता हूं कि यह मुद्दा जल्द ही खत्म हो जाए।

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद डॉन फ्रेंचाइजी में साल 2023 में रणवीर सिंह ने एंट्री ली थी। इसके लिए एक अनाउंसमेंट टीजर जारी किया गया था। फैंस भी काफी एक्साइटेड थे लेकिन हाल ही में एक्टर ने फिल्म से हाथ पीछे कर लिया और यह विवाद खड़ा हो गया।

Leave a Reply