पाकिस्तान क्रिकेट टीम या उनके बोर्ड में अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है जो वर्ल्ड क्रिकेट में एक चर्चा का विषय बन जाता है। पीसीबी अपने अजीबोगरीब फैसलों की वजह अक्सर सभी को चौंका देती है, जिसमें पहले वह विदेशी कोचों की नियुक्ति काफी उम्मीदों के साथ करती है, लेकिन एक या दो सीरीज में हार के साथ उनपर गाज भी गिरते हुए देखने को मिली है। हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्लेयर्स के प्रदर्शन को लेकर कोई बड़ा कदम ना उठाते हुए सपोर्ट स्टाफ में पिछले कई सालों से फीजियो की जिम्मेदारी निभाने वाले क्लिफ डीकन को उनके पद से हटाने का फैसला लिया जिसमें बोर्ड के इस कदम को लेकर पाकिस्तानी टीम के कई खिलाड़ी अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

बोर्ड से फैसले को लेकर फिर से फिर से प्लेयर्स ने की बचाव की अपील
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने साल 2017 में फीजियो के तौर पर साउथ अफ्रीका के क्लिफ डीकन को जिम्मेदारी सौंपी थी, इसके बाद वह लगातार इस पद को संभाले हुए थे। हालांकि उनको हटाए जाने के पीछे टेलीकॉम एशिया की रिपोर्ट के अनुसार स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन के डायरेक्टर जावेद मुगल बड़ी वजह हैं, जो प्लेयर्स को बार-बार होने वाली चोटों की समस्या के चलते काफी नाखुश थे और इसके लिए उन्होंने डीकन को जिम्मेदार ठहराया था। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद जावेद मुगल ने ही उन्हें अपना पद छोड़ने का आदेश दिया था।
Khabar Monkey
इस कदम के बाद पाकिस्तानी टीम के कई खिलाड़ी काफी खफा नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने बोर्ड से इस फैसले को लेकर फिर से विचार करने के लिए कहा है। पाकिस्तानी प्लेयर्स के अनुसार डीकन खिलाड़ियों के लंबे समय तक चलने वाले रिहैबिलिटेशन से जुड़ी चीजें उनकी जिम्मेदारियों में नहीं आती हैं। पीसीबी के इस कदम से अब एक बार फिर से विदेशी कोचों के साथ उनको हटाने के कदमों ने सवालों के घेरे में ला दिया है।
डीकन की जगह इफ्तिखार अहमद संभालेंगे जिम्मेदारी
क्लिफ डीकन के हटने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 30 मई से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे से सीरीज से पहले नए फीजियो का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें उनकी जगह पर ये जिम्मेदारी इफ्तिखार अहमद संभालेंगे। पाकिस्तान टीम को इस वनडे सीरीज का पहला मैच जहां रावलपिंडी के स्टेडियम में खेलना है तो वहीं अगले दो मैच 2 और तीन जून को उन्हें लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेलने हैं।





