Best Plants In Nautapa: 25 मई से साल की सबसे गर्म दिनों यानी नौतपा की शुरुआत हो गयी है जो आगामी 2 जून तक रहने वाली हैं। लोक एवं ज्योतिष मान्यता के अनुसार, जब सूर्य देव जैसे ही रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं वैसे ही नौतपा की शुरुआत हो जाती है।

बता दें साल के सबसे गर्म नौ दिन नौतपा के नाम से जाने जाते हैं। वास्तु शास्त्र में नौतपा के समय को बेहद खास माना गया है। कहते हैं इस दौरान कुछ विशेष पौधे घर में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होने लगती है। चलिए जानते हैं ये कौन से पौधे हैं।
नौतपा में घर पर कौन से पौधे लगाए?
-
मनी प्लांट लगाए
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, आप घर में मनी प्लांट लगा सकते हैं। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और सुख-समृद्धि बढ़ाने में सहायक माना जाता है। मान्यता है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट की बेल ऊपर की ओर बढ़ती है, वैसे-वैसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में भी प्रगति होती रहती है।
-
शमी का पौधा लगाए
शमी का पौधा भी नौतपा के समय घर में लगाना बेहद शुभ फलदायी साबित होता है। इसे आप घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। कहते हैं जिस घर में ये पौधा होता है वहां किसी की बुरी नजर नहीं लगती। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के रास्ते खुल जाते हैं।
Khabar Monkey
-
लकी बैम्बू लगाए
नौतपा के दौरान लाल रिबन से बंधा छोटा लकी बैम्बू लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में कांच के बर्तन में पानी भरकर रखा जा सकता है। माना जाता है कि यह पौधा घर में सुख-शांति और धन-समृद्धि लाता है।
–
-
स्नेक प्लांट लगाए
नौतपा की गर्म हवाओं और घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने के लिए भी बेहतर विकल्प है। इस पौधे को उगने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और इसे आप अपने लिविंग रूम के उत्तर या पूर्वी कोने में कहीं भी रख सकते हैं। ये पौधा मानसिक तनाव को कम करता है।
-
क्रासुला प्लांट लगाए
क्रासुला के पौधे को वास्तु में ‘मनी मैग्नेट’ भी कहा जाता है और ये पौधा भीषण गर्मी को बहुत आसानी से झेल लेता है। इसे घर के मुख्य द्वार के दाईं ओर या उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नौतपा के दौरान इस पौधे को घर में स्थापित करने से घर में पैसा खुद ब खुद खिंचा चला आता है।





