HealthViral

हेयर फॉल से हार्ट रेट का बढ़ना…एनीमिया के संकेत, महिलाओं में खून की क्यों होती है कमी? एक्सपर्ट से जानें

हद से ज्यादा फास्ट फूड खाना, प्रॉपर डाइट न लेना, बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल महिलाओं को शरीर में खून की कमी का शिकार बनाता है. WeClinic Homeopathy की फाउंडर डॉ. दीक्षा कटियार ने टीवी9 से खास बातचीत में इस मुद्दे पर बात की. एक्सपर्ट कहती हैं कि महिलाओं में खून की कमी का एक बड़ा कारण पीरियड्स है लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में और भी कई गलतियां दोहराई जाती हैं. ठीक से न्यूट्रिशन न लेना और अपने ऊपर ध्यान न देना भी एक अहम कारण है. कहती है कि शरीर में हीमोग्लोबिन के बनने में आयरन का अहम रोल है.

हेयर फॉल से हार्ट रेट का बढ़ना…एनीमिया के संकेत, महिलाओं में खून की क्यों होती है कमी? एक्सपर्ट से जानें
हेयर फॉल से हार्ट रेट का बढ़ना…एनीमिया के संकेत, महिलाओं में खून की क्यों होती है कमी? एक्सपर्ट से जानें

महिलाओं के शरीर में इस जरूरी तत्व की कमी ज्यादा पाई जाती है. इस आर्टिकल में आपको एक्सपर्ट के जरिए बताने जा रहे हैं कि ऐसा क्यों होता है? महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? साथ ही उनके खानपान में कौन-कौन सी चीजें शामिल होनी चाहिए?

महिलाओं में खून की कमी क्यों होती है?

डॉ. दीक्षा कटियार कहती हैं कि आजकल महिलाओं में खून की कमी ज्यादा होने लगती है और इसका बड़ा कारण उनका खराब खानपान है. एक्सपर्ट कहती है कि बहुत ज्यादा जंक फूड खाना, डाइट फॉलो न करना, बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल बिगड़ा, न्यूट्रिशन न लेना और अपने ऊपर न ध्यान देना इसके होने के बड़े कारण हैं.

एनीमिया क्यों होता है?

डॉ. दीक्षा कटियार ने बताया कि महिलाओं में एनीमिया क्यों होता है? उनके मुताबिक हर महीने पीरियड्स में होने वाली ब्लीडिंग से शरीर में खून की कमी आ जाती है. आयरन के अलावा कई जरूरी तत्व बी12 की कमी, डी, कैल्शियम की कमी की वजह से एनीमिया होने लगता है. आज की महिलाएं बहुत ज्यादा डाइटिंग करती हैं या फिर व्रत रखने से भी खून की कमी होने लगती है.

मेंटल स्ट्रेस भी है कारण

इतना ही नहीं मेंटल स्ट्रेस लेने वालों में ये ज्यादा देखा जाता है. कभी-कभी सीवियर कॉन्स्टिपेशन या फिर गैस्ट्रिक समस्या अगर लंबे समय से चली आ रही होती है तो भी बॉडी में ब्लड की कमी होने लगती है. एक्सपर्ट कहती हैं कि हार्मोनल इंबैलेंस को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

उन्होंने बताया कि ये प्रॉब्लम अगर बढ़ जाए तो कई लक्षण नजर आते हैं. इसमें थकान, कमजोरी, चक्कर आना, हेयर फॉल, सिर दर्द, हाथ पैर ठंडे, कांपना, हार्ट रेट का हाई होना शामिल है. अधिकतर महिलाएं पूरी नींद लेने के बाद भी फ्रेश फील नहीं करती है और ये भी एनीमिया का एक संकेत है. यंग ऐज में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है क्योंकि इन्हें पीरियड्स में ज्यादा ब्लड आता है.

Khabar Monkey

क्या खाएं

एक्सपर्ट कहती है कि ग्रीन वेजिटेबल्स, चुकंदर, अनार, गुड़, चना, काजू, किशमिश को खाना चाहिए क्योंकि इनसे आयरन के अलावा कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं. ज्यादा से ज्यादा विटामिन सी और बी12 वाली चीजें खाएं. रूटीन में पूरी नींद लेने की आदत डालें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply