शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Varanasi: दो माह में बदलेगा शहीद उद्यान का स्वरूप, सीएम ग्रिड्स योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश​

Varanasi Development Projects: यूपी के वाराणसी में नगर निगम शहर के पार्कों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में सिगरा स्थित शहीद उद्यान को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने […]

Varanasi: दो माह में बदलेगा शहीद उद्यान का स्वरूप, सीएम ग्रिड्स योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश​

Varanasi Development Projects: यूपी के वाराणसी में नगर निगम शहर के पार्कों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में सिगरा स्थित शहीद उद्यान को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संयुक्त रूप से शहीद उद्यान एवं सिगरा फल मंडी के पास मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के तहत चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

Varanasi: दो माह में बदलेगा शहीद उद्यान का स्वरूप, सीएम ग्रिड्स योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश​
Varanasi: दो माह में बदलेगा शहीद उद्यान का स्वरूप, सीएम ग्रिड्स योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश​

दो माह के भीतर पूरा करने का निर्देश

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए है कि सौंदर्यीकरण का कार्य अगले दो माह के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाए। ताकि शहरवासियों को जल्द ही एक आधुनिक व सुंदर पार्क की सौगात मिल सके। ​इस परियोजना के तहत 8.98 करोड़ रुपये की लागत से शहीद उद्यान को संवारा जा रहा है, जिसमें आधुनिक झूलों, आकर्षक फव्वारे और मॉर्निंग वॉक पाथवे के साथसाथ 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जा रहा है।

डिजिटल लाइब्रेरी भी होगा तैयार

बता दें कि इस परियोजना के तहत 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक भी तैयार की जा रही है। इस लाइब्रेरी में छात्रों और ज्ञान प्रेमियों के लिए एक शांत और आधुनिक वातावरण का अनुभव मिलेगा। इसमें नवीनतम तकनीक से लैस सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस लाइब्रेरी के माध्यम से शहर में को बढ़ावा मिलेगा। लाइब्रेरी के पूरे परिसर में आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था बनाई जाएगी। बैठने के लिए भी उत्तम व्यवस्था दी जाएगी।

सीएम ग्रिड्स योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

वहीं, सीएम ग्रिड्स योजना के तहत 11.61 करोड़ रुपये की लागत से तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम तक के 610 मीटर लंबे मार्ग पर ड्रेनेज व फुटपाथ का कार्य तेज गति से कराकर फल मंडी सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। ​निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर कड़े दिशानिर्देश दिए ताकि यह मॉडल रोड भविष्य में अन्य क्षेत्रों के लिए एक उदाहरण बन सके। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे तय समय के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY